City News Uttar Pradesh
सदर विधायक नें स्टेडियम के प्रति जताई चिंता : स्टेडियम के कार्यों पर भी साधा निशाना
उत्तर प्रदेश

सदर विधायक नें स्टेडियम के प्रति जताई चिंता : स्टेडियम के कार्यों पर भी साधा निशाना

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने शहर के खिलाड़ियों और सुबह शाम जिला स्टेडियम जाने वाले आम लोगोकी दिक्कतों पर चिंता जताई है। स्टेडियम के निर्माण कार्यों पर भी निशाना साधा है। इसके लिये 13 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी अनुराग पटेल को लिखा है।इसकी प्रति कमिश्नर एंव मुख्य मंत्री को भी भेजी है।

सदर विधायक नें स्टेडियम के प्रति जताई चिंता : स्टेडियम के कार्यों पर भी साधा निशाना
Sadar MLA expressed concern towards the stadium: also targeted the works of the stadium

सदर विधायक नें कहा है कि वर्तमान में स्टेडियम की रोड, बालीबाल कोर्ट, कबड्डी, जिम, मॉर्निंग वॉक के लिए बने ट्रैक की हालत खस्ताहाल है। जिससे प्रतिदिन स्टेडियम आने वाले लोगों एंव खेल प्रेमियों को असुविधा हो रही है। रोड खराब होने और रोशनी का उचित प्रबंध न होने के कारण इस रोड में अराजक तत्वों कभी जमावड़ा लगा रहता है।

सदर विधायक नें स्टेडियम के प्रति जताई चिंता : स्टेडियम के कार्यों पर भी साधा निशाना
Sadar MLA expressed concern towards the stadium: also targeted the works of the stadium

सदर विधायक द्विवेदी ने डीएम को पत्र में कहा है कि जिला स्टेडियम में बंद स्विमिंग पूल को चालू कराया जाए साथ ही लड़कियों को सिखाने के लिए महिला कोच की भी तैनाती हो। इसके अलावा कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, बालीबाल के लिए जो लड़कियां रुचि रखती हैं उन्हें भी महिला कोच के माध्यम से सुरक्षित माहौल में प्रशिक्षित किया जाए।ध्यान आकृष्ट कराया है कि बैडमिंटन की कोर्ट में अधूरे पड़े हुए काम को शीघ्र पूरा करने के लिए सक्षम अधिकारी को निर्देश जारी हो ।

सदर विधायक नें स्टेडियम के प्रति जताई चिंता : स्टेडियम के कार्यों पर भी साधा  निशाना
Sadar MLA expressed concern towards the stadium: also targeted the works of the stadium

विधायक ने कहा है की पालिका नें स्टेडियम में शौचालय बनवाया था। परंतु सफाईकर्मी और केयर टेकर न रखे जाने से यह बंद है, जिसे तत्काल चालू कराया जाए। सदर विधायक ने यह भी कहा है कि बांदा स्टेडियम में वर्ष 2018 से लेकर मार्च 2022 तक जो भी निर्माण कार्य कराए गए है, और जो धनराशि खर्च हुई है,उसकी मानक, गुणवत्ता और उपयोगिता की जांच एक कमेटी गठित करके कराई जाए। देखा जाए कि वास्तव में जो शासकीय धन व्यय किया गया है वास्तव में उसका प्रयोग खिलाड़ियों के हित मे हुआ है अथवा नहीं।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी बोर्ड पेपर लीक कांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हुए सख्त, दोषियों पर रासुका लगाने के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

डीएम नगेन्द्र की सख्त व्यवस्था: पुलिस भर्ती में न होगी अव्यवस्था, फ्री मिलेगी बस सेवा

City News Uttar Pradesh

बांदा का बहुचर्चित दुष्कर्म कांड : क्या पुलिस कर रही है आरोपियों का बचाव ?

City News Uttar Pradesh

बांदा में मुख्य बाजार में ‘ऐतिहासिक’ अतिक्रमण: झाम के ‘झाम’ से ‘बड़ी मुसीबत’

City News Uttar Pradesh Desk

डीएम आनंद : पेयजल से जिले को करेंगे “आनंद”, किया समीक्षा …

बांदा में बुराईयां देश में सर्वोपरि: 5 दिन रावण वध कर देते हैं समरसता का संदेश

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़