- विनोद मिश्रा
बांदा। जिलाधिकारी आनन्दजिले में पेट को समुचित पानी न मिलनेकी समस्या के निदान के लिये कार्ययोजना को परवान चढ़ाने को संकल्पित हैं। इसी क्रम में उन्होने जल जीवन परियोजना की निर्माणाधीन खटान एवं अमलीकौर ग्राम समूह पेयजल योजना की समीक्षा की।

जिलाधिकारी द्वारा दोनो परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गयी। जिसमें खटान ग्राम समूह पेयजल योजना का कार्य कर रही फर्म मे0 एलएण्डटी को निर्देश दिये कि इन्टेकवेल का कार्य युद्ध स्तर पर करें। 31 दिसम्बर 2021 तक परियोजना के अपर जोन में पेयजल आपूर्ति शुरू हो जाये। इन्टेकवेल हेतु आवश्यक सामग्री आपूर्ति यथा मोटर, पम्प, ट्रान्सफार्मर, पाइप, आदि की आपूर्ति समय से हो जाये।उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों को निर्देशि दिये कि ग्राम किटहई में निर्माणाधीन डब्लूटीपी पर कार्य को समय से पूरा हो। जरूत के मुताबिक मैन पावर बढ़ाये। परियोजना के अपर जोन में आ रहे समस्त ग्रामों में पाइप लाइन शीघ्र बिछायी जाये।

जिलाधिकारी नें अमलीकौर ग्राम समूह पेयजल योजना का कार्य कर रही फर्म मे0 एनसीसी को इन्टेकवेल, डब्लूटीपी, पाइप लाइन बिछाने में प्रयुक्त सामग्री, मशीन एवं मैन पावर को बढ़ाने एवं परियोजना अन्तर्गत ट्यूबवेल से आच्छादित 30 ग्रामों में निर्माण कार्य प्राथमिकता पर प्रारम्भ करानें को कहा।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे)एम0पी0सिंह, अधिशाषी अभियन्ता जल निगम 16वीं शाखा श्री गौरव चौधरी, एलएण्ड टीके जेजीएम ए गुरूनाथन, एनसीसी के सीनियर प्रोजेक्ट मैनेंजर बाला मुरूगन सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
