25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट : स्वामी रामभद्राचार्य और महंत नरेंद्र गिरि ने की जनसंख्या नीति पर चर्चा, प्रदेश सरकार के फैसले का किया स्वागत

  • ( मंडल ब्यूरो- विनोद मिश्रा )

चित्रकूट। प्रदेश सरकार जनसंख्या कानून को सख्त बनाए। हर नागरिक के लिए इसे मानने की बाध्यता भी हो। सोमवार को तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य से मिलने पहुंचे अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने उनसे नई जनसंख्या नीति पर चर्चा की। इसके बाद वह संघ प्रमुख मोहन भागवत से भी मिले।


चर्चा में कहा कि जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए सख्त कानून का प्रभाव अच्छी शिक्षा, चिकित्सा व्यवस्था पर भी पड़ेगा। संतों की ओर से सरकार की नई जनसंख्या नीति का स्वागत और समर्थन है। जनसंख्या विस्फोट को लेकर दोनों संतों ने गहरी ङ्क्षचता भी जाहिर की।

कहा कि देश व प्रदेश में हो रहा तेजी से जनसंख्या विस्फोट कई प्रमुख समस्याओं का कारण भी है। इसलिए बेहद जरूरी है कि लगातार बढ़ रही जनसंख्या पर तत्काल रोक लगाई जाए। नई जनसंख्या नीति का मुस्लिम धर्मगुरुओं के विरोध को लेकर महंत नरेंद्र गिरि ने ऐतराज जताया है।


– मतांतरण और राममंदिर को लेकर संघ प्रमुख से चर्चा
अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में आए संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिलकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि व जगद्गुरु के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्रदास ने चर्चा की। जिस दिन जगद्गुरु से संघ प्रमुख मिले थे, उसी दिन सुप्रीम कोर्ट से समान नागरिक संहिता को लेकर टिप्पणी आई थी। ऐसे में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष की इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। संघ प्रमुख से उनकी समान नागरिक संहिता और जनसंख्या नियंत्रण पर चर्चा हुई। इसके अलावा मतांतरण और राम मंदिर निर्माण को लेकर भी बात हुई।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : बांदा का मिनी पाठा, प्यास बुझाते हैं जंगली चोहड़ ! …

विधायक विशंभर का सरकार पर ‘तीखा’ प्रहार: कहा ‘गद्दी छोड़ो’ की पटकथा है यह ‘बजट’

City News Uttar Pradesh

खटान प्रोजेक्ट में ‘शोषण और धमकी’ का खेल ? आखिर किसके दबाव में ‘पिस’ रहे ऑपरेटर ?

City News Uttar Pradesh Desk

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश हुए ‘भावुक’: थामा परिवार का हाथ, बोले- सरकार को देना होगा सहारा

City News Uttar Pradesh Desk

आयोग ने खींची ‘अफसरों की लगाम’ : शासन की योजनाएं कागज़ों में नहीं, ज़मीन पर दिखें

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा नें वन विभाग को हौंका : बोलीं पौधरोपण में नहीं चलेगा आंकड़ों का खेल

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़