City News Uttar Pradesh
प्रदूषण पर अनारकली वाला शिकंजा : 154 क्रेशरो को "बंदीगृह"
उत्तर प्रदेश

प्रदूषण पर अनारकली वाला शिकंजा : 154 क्रेशरो को “बंदीगृह”

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। क्रेशरों पर प्रदूषण बोर्ड का शिकंजा अनारकली की जंजीर बन गई हैं। वह कैसे समझिए।चित्रकूटधाम मंडल में पहाड़ों की चट्टानों को तोड़गिट्टी बना रहे क्रेशरों की धुंध से फैलते प्रदूषण पर छह माह के दौरान उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने चारों जनपदों बांदा, महोबा, चित्रकूट और हमीरपुर के 154 क्रेशरों के संचालन पर रोक तो लगा दी, लेकिन अभी भी प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है। हमदर्दी की अनारकली जंजीर के रोल में हैं !

प्रदूषण पर अनारकली वाला शिकंजा : 154 क्रेशरो को "बंदीगृह"
Anarkali’s screws on pollution: “Prisoner” to 154 Crusher

जिन क्रेशरों पर प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने रोक लगाई है, वह सभी वायु प्रदूषण नियंत्रण की व्यवस्थाएं करने में नाकाम रहे। मंडल में कुल 380 क्रेशर हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इनमें से 226 को क्लीन चिट भी दी है। बुंदेलखंड की खनिज उद्योग में बालू के बाद क्रेशर ही महत्वपूर्ण उद्योग है। हर वर्ष खनिज विभाग को इनसे कई करोड़ रुपये का राजस्व मिलता है। मंडल के चारों जिलों में सबसे ज्यादा 283 क्रेशर महोबा में हैं। चित्रकूट में 75, बांदा में 17 और हमीरपुर में पांच क्रेशर बताए गए हैं। क्रेशरों की मशीन से बड़ी मात्रा में धूल उड़ती है। यह काफी दूर तक पर्यावरण प्रदूषित करती है।


प्रदूषण से बचाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने मानक और नियम तय कर रखे हैं, लेकिन अधिकांश क्रेशरों में इनका पालन नहीं है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्य पर्यावरण अधिकारी घनश्याम नें बताया गया कि चारों जिलों में 154 क्रेशर बंद हैं। वायु प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था न कर पाने से इनके संचालन पर रोक है। महोबा में 81, चित्रकूट में 55, बांदा में 13 क्रेशर बंद हैं। हमीरपुर में सभी पांच क्रेशर बंद हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

खबर का असर: भाजपा में मची हलचल, पीएम एवं सीएम से संस्थाओं की जांच हेतु उठी मांग

शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु : नाथे गये सांग, निकले जवारे

नाले की बाढ़ में उजड़े आशियाने: कांग्रेस पहुंची पीड़ितों के साथ, बंधाया हौसला

City News Uttar Pradesh

रिश्तों का खौफनाक कत्ल: पत्नी की हत्या, चरित्र शंका में ‘उजड़ा’ परिवार

फैसला : दोहरे हत्याकांड के दोषी को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 2017 में की थी हत्या

City News Uttar Pradesh

दो बच्चाें की मां से भाजपा नेत्री के भाई को हुआ प्यार, परिवार ने डांटा तो खुद को मार ली गोली, हालत गंभीर

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़