City News Uttar Pradesh
सीओ सौरभ सिंह अपराधियों के लिए बने काल: ध्वस्त हुई 'अवैध हथियारों' की 'काली मंडी'
उत्तर प्रदेश

सीओ सौरभ सिंह अपराधियों के लिए बने काल: ध्वस्त हुई ‘अवैध हथियारों’ की ‘काली मंडी’

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जिले में अपराध और अपराधियों की कमर तोड़ने में जुटी पुलिस ने गुरुवार को एक और बड़ी कामयाबी हासिल की। सीओ बबेरू सौरभ सिंह के नेतृत्व में थाना बबेरू पुलिस ने ग्राम निभौर के गड़रा नाला पार शहीदन डेरा जंगल में चल रही अवैध शस्त्र निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से भारी मात्रा में निर्मित व अर्धनिर्मित तमंचे, देशी कारतूस और शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद हुए। इस पूरी कार्रवाई में ‘सीओ सौरभ सिंह एक बार फिर अपराधियों के लिए काल’ साबित हुए।

सीओ सौरभ सिंह अपराधियों के लिए बने काल: ध्वस्त हुई 'अवैध हथियारों' की 'काली मंडी'

गश्त और चेकिंग के दौरान मिली गुप्त सूचना पर पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और मौके से एक अभियुक्त को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से भी एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अवैध तमंचे तैयार कर बांदा सहित आसपास के जिलों में 5 से 6 हजार रुपये में बेचता था।

सीओ सौरभ सिंह अपराधियों के लिए बने काल: ध्वस्त हुई 'अवैध हथियारों' की 'काली मंडी'

पुलिस अब यह खंगाल रही है कि किन-किन क्षेत्रों और किन-किन लोगों तक हथियारों की सप्लाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त कोई नया चेहरा नहीं है, बल्कि वह पूर्व में भी अवैध शस्त्र निर्माण के मामले में जेल जा चुका है। सीओ बबेरू सौरभ सिंह लगातार क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं। हाल की कई कार्यवाहियों ने अपराध जगत में हड़कंप मचा दिया है। उनकी निगरानी में पुलिस द्वारा की गई इस बड़ी कार्यवाही ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि बांदा पुलिस अपराध पर शिकंजा कसने के लिए पूरी तरह गंभीर है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कोरोना के तीसरे वैरिएंट से बढ़ी हलचल, स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाएं शून्य

City News Uttar Pradesh

बांदा में जहरखुरानों की दहशत : चालक समेत छह लोगों को बनाया शिकार और लूट ली नकदी

City News Uttar Pradesh

थ्रेसर खंती में पलटने से किसान की दबकर मौत, फसल काटने जाते समय हुआ हादसा

Banda- अन्ना मवेशी चर गये खेत की फसल, किसान ने दी जान…

City News Uttar Pradesh

दिन में स्वेटर पड़ेगा भारी, लेकिन रात में फिलहाल सर्दी रहेगी जारी

City News Uttar Pradesh

बिजली विभाग बना दगाबाज : “शासन की बतिया न मानें रे” का गा रहा है गीत

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़