30.3 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : दफन शव अब खोलेगा अपनी मौत का असली रहस्य !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लगभग एक साल से दफन शव खोलेगा अपनी मौत का रहस्य। न्यायालय के आदेश पर महिला की कब्र खुदवा कर कंकाल का पोस्टमार्टम कराया गया। मायके पक्ष ने बेटी की मौत पर ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। मामला न्यायालय में अभी विचाराधीन है।


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गुलाबबाग निवासी नफीस की 28 वर्षीय गर्भवती पत्नी जरीम की 20 फरवरी वर्ष 2020 में प्रसव के पहले मौत हो गई थी। ससुरालीजनों ने गुलाबबाग कब्रिस्तान में शव को दफनाया था। जिसमें मृतका की मां नायाब निवासी मोहल्ला मर्दननाका छिपटहरी व मामा फहीम उन्नाव ने पति समेत ससुरालीजनों के विरुद्ध गर्भवती बेटी को दहेज के लिए पीटकर प्रताड़ित करते हुए कुछ खिलाकर मारने का आरोप लगाया था। जिसमें पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन उस समय अंतिम संस्कार पहले हो जाने से शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। इससे न्यायालय के आदेश पर सिटी मजिस्ट्रेट केशवनाथ, सीओ सिटी अजय सिंह भदौरिया, कोतवाली निरीक्षक जयश्याम शुक्ल ने कब्रिस्तान पहुंचकर कब्र से शव को बाहर निकलवाया है।

इस दौरान मायके व ससुरालपक्ष दोनों कब्रिस्तान में मौजूद रहे। पुलिस ने दोनों पक्ष की मौजूदगी में कंकाल का पंचनामा कराया। उधर घटना के बारे में दूसरे पक्ष से पति नफीस ने बताया कि उनकी शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। तीन वर्ष की बच्ची आयरा है। घटना के समय पत्नी मायके में थी। एक निजी नर्सिंग होम में प्रसव के पहले उसकी मौत हो गई थी। उसके खत्म होने के बाद मायके पक्ष ने उन्हें जानकारी दी थी। अंतिम संस्कार में मायके पक्ष भी साथ में मौजूद रहा है। कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद पति पूर्व में जेल जा चुका है। न्यायालय के आदेश पर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई पूरी की जा रही है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा जिले में गूंजी विवाह योजना की शहनाई: सांप्रदायिक सौहार्द की यूपी में अनोखी मिशाल

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता बोले: महिलाओं के सुझावों से करायेंगे नगर का विकास !

दोहरा हत्याकांड: हमीरपुर में सगे भाई-बहन की हत्या, शवों को देख मचा हड़कंप

City News Uttar Pradesh

बांदा में कांग्रेस ने ‘दिल्ली कार बम विस्फोट’ घटना में मृतकों को दी श्रद्धांजलि

City News Uttar Pradesh

खेल-खेल में मां की बीमारी की दवाएं खाने से बेटे की मौत: परिवार में मचा कोहराम

प्रेमी संग महिला घर छोड़कर हो गई थी फरार, अब 12 दिन बाद कुंए में उतराता मिला शव, ससुर ने गला घोटकर हत्या करने का लगाया आरोप

ब्रेकिंग न्यूज़