- विनोद मिश्रा
लखनऊ। योगी के “मंत्रिमंडल विस्तार को क्या घोसी की हार ने ग्रहण लगा दिया है, यह सवाल इन दिनों प्रदेश के सियासी गलियारों में खूब घूम” रहा है। पहले यह कयास लग रहे थे की मंत्रिमंडल विस्तार घोसी की जीत के साथ ही यह शक्ल ले लेगा, लेकिन वह अभी “दूर की कौड़ी दिखाई” दे रहा है।

हालांकि इसके समानांतर कुछ घटनाक्रम लखनऊ में ऐसे हुए हैं जो मंत्रिमंडल में जगह पाने के आतुर लोगों के मन में आशा की उम्मीदें जगा रहा है ! दूसरी ओर ओमप्रकाश राजभर ने मंत्रिमंडल में शामिल होने के दावे को जितना शोर मचा कर किया “अब यह मंत्रिमंडल विस्तार बीरबल की खिचड़ी” बन गई है ! जो पक ही नहीं रही। दारा सिंह चौहान भी दिल्ली की परिक्रमा कर लौट आए, लेकिन “मंत्रिमंडल में शामिल होने के सवाल पर एक अघोषित चुप्पी” दिखाई दे रही है !

पिछले एक-दो दिनों में कुछ ऐसे घटनाक्रम हुए हैं जिसने मंत्रिमंडल में शामिल होने के आतुर लोगों को कुछ उम्मीदें दी है जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करना और दूसरी तरफ दिनेश शर्मा का राज्यसभा में शपथ ले लेना यह दिखाता है कि “मंत्रिमंडल गठन की पिच तो तैयार है लेकिन फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को करना” है।

जिस तरीके से मुख्यमंत्री “योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अपनी अथॉरिटी बना रखी है उसमें जब तक वह नहीं चाहेंगे तब तक मंत्रिमंडल विस्तार नहीं होगा यह बिल्कुल साफ” दिखाई देता है। सियासी गलियारे में यह भी चर्चा है की योगी जी मंत्रिमंडल का विस्तार लोकसभा चुनाव के बाद करना चाहते है। इस तरह वह ओमप्रकाश राजभर एवं दारा सिंह को एक बार फिर जनाधार की कसौटी एवं इन नेताओं की निष्ठा की अग्नि परीक्षा लेना चाहते हैं !
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
