- विनोद मिश्रा
बांदा। मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ का मन रसिन बांध नें मोह लिया और उनका मन सेल्फी के लिये मचल उठा। आपको बता दे कि रसिन को मिनी पाठा भी कहा जाता है। यहां खूबसूरत पहाड़ के साथ कोलुहा का घना जंगल भी है। इस प्राकृतिक नजारे के बीच सिंचाई विभाग ने करीब 141 करोड़ की लागत के रसिन बांध का निर्माण किया है।

इसके प्राकृतिक सौंदर्य को देखते हुए लोक निर्माण राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय रसिन बांध में वाटर स्पोटर्स विकसित करना चाहते हैं। रसिन बांध का लोकार्पण करने के पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने हवाई निरीक्षण किया। ऊंचे पहाड़ों के बीच बने बांध का प्राकृतिक नजारा सीएम को इतना भाया कि वह सेल्फी लेने से भी पीछे नहीं रहे। अपने मोबाइल में प्राकृतिक नजारे को अपनी फोटो के साथ कैद किया। फिर जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, राज्यमंत्री बल्देव सिंह, सांसद आरके सिंह पटेल व विधायक आनंद शुक्ला के साथ ग्रुप फोटो भी खिचाई। अपने उद्बोधन में कहा कि जो लोग विकास को लेकर सरकार पर सवाल करते हैं उनको सेल्फी से जवाब देंगे। जो भी सरकार ने विकास कार्य कराएं है उनकी फोटो खींचे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
