30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
यूपी : कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, रात में नहीं चलेगी परिवहन निगम की बसें
उत्तर प्रदेश

यूपी : कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, रात में नहीं चलेगी परिवहन निगम की बसें

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए रात्रिकालीन बस सेवाओं के संचालन पर रोक लगा दी है। अगले एक माह तक रात्रिकालीन बसों की ऑनलाइन बुकिंग नहीं होगी।
रात में जो भी बसें रूट पर संचालित होने के लिए निकाली जाएं और अगर ज्यादा कोहरा हो जाए तो निकट के बस स्टेशन पर बसों को खड़ा किया जाए। एमडी ने साफ तौर पर कहा है कि कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं में अधिकारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यूपी : कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला, रात में नहीं चलेगी परिवहन निगम की बसें
UP: Yogi government’s big decision to prevent accidents due to fog, Transport Corporation buses will not run at night

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने मंगलवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों, सेवा प्रबंधकों और सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से स्पष्ट निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए रात में बसों का संचालन बिल्कुल न किया जाए।


उन्होंने कहा कि इसे सुनिश्चित करते के लिए रात आठ से 12 बजे तक सभी अधिकारी बस स्टेशनों पर कैंप करें। यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न होने पाए। उन्होंने कहा कि अगर संचालन के बीच कोहरा मिलता है तो बस को निकटतम बस स्टेशन या सुरक्षित स्थान पर बस को खड़ा किया जाए। कोहरे के कारण आगामी एक माह के लिए यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर रात्रि सेवाओं का ऑनलाइन आरक्षण स्थगित किया जाए। कोहरे के कारण दुर्घटना पर किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश बोलें: गांव बनेगा आदर्श, जनता का भरोसा ही मेरी ‘ताकत’

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम आनंद सिंह निभा रहे हैं रोल “आराम हराम” है ! …

मुख्यमंत्री योगी का दीवाली तोहफा : यूपी में राज्यकर्मियों को डीए में चार प्रतिशत वृद्धि और बोनस का तोहफा

City News Uttar Pradesh

Banda : आकड़ों की बेशर्मी !, अपर जिलाधिकारी नें मीडिया को सुनाई प्रगति के दावों की ‘कथा’ …

सपा विधायक विशंभर की ‘नववर्ष’ पर अपील: वंचितों के अधिकार व भाईचारे को करें ‘मजबूत’

City News Uttar Pradesh

News : सामूहिक दुष्कर्म व हत्याकांड पर विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला, कहा- महिला सुरक्षा पर नीयत में खोट

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़