City News Uttar Pradesh
एसपी पलाश बंसल का "सख्त और संवेदनशील" आगमन: लापरवाह अफसरों को दी सख्त चेतावनी
उत्तर प्रदेश

एसपी पलाश बंसल का “सख्त और संवेदनशील” आगमन: लापरवाह अफसरों को दी सख्त चेतावनी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। जब “शासन व्यवस्था” को चलाने वाला व्यक्ति “न केवल कानून की भाषा समझे, बल्कि इंसान की पीड़ा भी महसूस करे” तब एक “नया अध्याय” लिखा जाता है।

एसपी पलाश बंसल का "सख्त और संवेदनशील" आगमन: लापरवाह अफसरों को दी सख्त चेतावनी

बांदा में नवागंतुक “एसपी पलाश बंसल के आगमन ने प्रशासनिक गलियारों में ऐसी ही बयार” ला दी है। गुरुवार को पदभार संभालते ही “उन्होंने न केवल जनसुनवाई शुरू की, बल्कि सख्ती और संवेदनशीलता के उस संतुलन को भी दिखाया”। उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अब शिकायतें सिर्फ दर्ज नहीं होंगी, उनका समाधान भी सुनिश्चित होगा।

एसपी पलाश बंसल का "सख्त और संवेदनशील" आगमन: लापरवाह अफसरों को दी सख्त चेतावनी

पदभार ग्रहण के तत्काल बाद एसपी बंसल ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपने शिकायती पत्र लेकर पहुंचे। नवागंतुक एसपी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित शाखा प्रभारी को स्पष्ट निर्देश दिए कि “शिकायतों का त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण हो, किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं चलेगी।”

एसपी पलाश बंसल का "सख्त और संवेदनशील" आगमन: लापरवाह अफसरों को दी सख्त चेतावनी

जनसुनवाई के उपरांत एसपी बंसल ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया, जिनमें प्रमुख रूप से जन शिकायत प्रकोष्ठ, प्रधान लिपिक शाखा, रिट शाखा, जांच शाखा एवं आंकिक शाखा शामिल रहीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने न केवल अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति को देखा, बल्कि कार्यप्रणाली की कार्यक्षमता और जवाबदेही की भी गहनता से समीक्षा की।

एसपी पलाश बंसल का "सख्त और संवेदनशील" आगमन: लापरवाह अफसरों को दी सख्त चेतावनी

उन्होंने शाखा प्रभारियों से कार्यों की जानकारी ली और स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि “कार्यालयीय प्रक्रिया में पारदर्शिता, समयबद्धता और उत्तरदायित्व की भावना अत्यंत आवश्यक है। जनता के प्रति उत्तरदायी होना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी” है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

स्टेट बैंक में भ्रष्टाचार : नये नोटों की गड्डियों के नाम पर जामकर वसूली ?

City News Uttar Pradesh

ढाई लाख मतदाता चुनेंगे नगर निकाय की सरकार : अंतिम मतदाता सूची की प्रकाशित

सड़क हादसा: डायल 112 पेड़ से टकराकर खंती में पलटी, होमगार्ड की मौत, सिपाही समेत दो घायल

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें की टिफिन बैठक : चर्चा में समझाई चुनाबी गणित

एंटी करप्शन टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते दबोचा : मुकदमा हुआ दर्ज

अतीक -अशरफ हत्याकांड : एसआईटी नें लवलेश के तीन करीबियों को उठाया !

ब्रेकिंग न्यूज़