28.7 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
दुर्घटना : तेज गति बस पानी भरी खंती में पलटी, 25 घायल, चालक, परिचालक फरार
उत्तर प्रदेश

दुर्घटना : तेज गति बस पानी भरी खंती में पलटी, 25 घायल, चालक, परिचालक फरार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर रोड किनारे पानी भरी खंती में पलट गई। हादसे के बाद चालक व परिचालक मौके से फरार हो गए। घटनास्थल पर घायलों की चीख-पुकार मच गई। घायलों का आरोप है कि चालक शराब के नशे में था। ग्रामीणों की मदद से घायलों को शीशे तोड़कर वाहन से निकाला गया। पुलिस ने घायल गंभीर 13 घायलों को सीएचसी अतर्रा भिजवाया। मामूली रूप से 12 घायलों ने खुद अस्पताल जाकर अपना उपचार कराया।

दुर्घटना : तेज गति बस पानी भरी खंती में पलटी, 25 घायल, चालक, परिचालक फरार
Major accident: High speed bus overturned in water filled khanti, 25 injured, driver, operator absconding

विवरण के अनुसार अतर्रा कस्बा से शनिवार शाम करीब छह बजे एक प्राइवेट बस सवारियों को लेकर ओरन जा रही थी। हादसे के समय बस में करीब 50 लोग सवार थे। बस जैसे ही ग्राम नगवारा के पास पहुंची। नशे में चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस रोड किनारे खंती में पलट गई। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण बस में फंसे घायलों की मदद को दौड़े। हादसे के बाद सैकड़ों लोगों की घटनास्थल पर भीड़ जुट गई।

दुर्घटना : तेज गति बस पानी भरी खंती में पलटी, 25 घायल, चालक, परिचालक फरार
Major accident: High speed bus overturned in water filled khanti, 25 injured, driver, operator absconding

सीओ आंनद पांडेय व अतर्रा थाना प्रभारी अनूप दुबे भी घायलों को बस से निकलवाने में सहायता की। चार एंबुलेंस के अलावा पुलिस ने अपने व निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल भिजवाया। एक बेहोश महिला को थाना निरीक्षक ने अपनी जीप से अस्पताल पहुंचाया।

दुर्घटना : तेज गति बस पानी भरी खंती में पलटी, 25 घायल, चालक, परिचालक फरार
Major accident: High speed bus overturned in water filled khanti, 25 injured, driver, operator absconding

सीओ के निर्देश पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे अतर्रा की क्रेन से बस को बाहर निकाला गया। का प्रयास किया प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बस के चालक का पता करने का प्रयास किया जा रहा है। हादसा किस मूल कारण से हुआ है, अगर चालक के नशे में होने की बात मिलती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

तिंदवारी विधानसभा में मुस्लिम समाज ने सपा की मुश्किलें बढ़ाई ! क्या वोट बसपा पाले में ?

City News Uttar Pradesh

महिलाओं, बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों के साथ करें मृदुभाषी व्यवहार

City News Uttar Pradesh

वायरल फीवर का बढ़ता प्रकोप : हर घर में मरीज, जिला अस्पताल में प्रतिदिन हो रहे भर्ती …

City News Uttar Pradesh

बांदा में फ्लॉप साबित हो रहा मिशन कायाकल्प, बीएसए के दावे हवा हवाई !

City News Uttar Pradesh

Banda : सूर्य देवता नाराज, किसान फसलों को लेकर परेशान …

मनरेगा पर महायुद्ध: कांग्रेस ने ‘फूंका’ सरकार के खिलाफ ‘आंदोलन’ का ‘बिगुल’

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़