City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश नें पेयजल पर ली क्लास : अधिकारी भय से हुये बदहवास ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर में पेयजल की किल्लत की शिकायत पर सदर विधायक नें संबंधित अधिकारियों की क्लास ले ली। विधायक की डांट से अधिकारी ऐसे कांपे कीएक बारगी सन्नाटा सा पसर गया।

विधायक प्रकाश नें पेयजल पर ली क्लास : अधिकारी भय से हुये बदहवास !
अब मामले की तह में चलते हैं। डी एम कालोनी स्थित सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के कैंप कार्यालय में मोहल्ला हरदौली घाट में स्थित आसरा आवास से लगभग एक सैकड़ा लोगो ने पहुॅचकर पेयजल की भारी किल्लत से अवगत कराया।


विधायक दिवेदी नें तत्काल अधिशासी अभियन्ता जल निगम को मौके पर बुलाया। विधायक के तेवर इतने गर्म थे की विभागीय अधिकारी सन्नाटे में आ गये।बताया की मोटर पंप खराब हैं।


विधायक दिवेदी नें दो दिन के भीतर मोटर सही कराने निर्देश दिये। इसके साथ ही विधायक निधि से तत्काल दो नये हैण्डपम्प स्थापित करने का आदेश जल निगम को दिया। इन दो नये हैण्डपम्प के अधिष्ठापन से मोहल्लेवासियों को पानी की किल्लत से निजात मिलेगी।

विधायक प्रकाश नें पेयजल पर ली क्लास : अधिकारी भय से हुये बदहवास !
इस दौरान विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी, कार्यालय प्रभारी अनुरुद्ध त्रिपाठी दद्दा, राहुल सिंह, भाजपा नगर महामंत्री रोहित नन्दन तिवारी, अधिशासी अभियन्ता जल निगम गौरव चैधरी आदि उपस्थित रहें।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अशोक जीतू नें गजब ढाया : भाजपा के अघोषित स्टार प्रचारक के रूप में प्रत्याशियों को दी राहत

City News Uttar Pradesh

फोरम का फैसला : स्टेट बैंक नें चुकाया 139846 कीधनराशि …

स्वास्थ्य विभाग में बड़ा घोटाला: योजना आड़ में मिलीभगत से सरकारी खजाने की लूट !

महाकुंभ 2025 का ऐतिहासिक समापन: करीब 66 करोड़ लोगों ने किया स्नान, इतिहास में रहेगा अमर

City News Uttar Pradesh

सिल्पाही बालू खदान माफिया की बांदा में समानांतर सरकार ? डीएम साहिबा सुनिये गुहार

City News Uttar Pradesh

फर्जीवाड़ा आया सामने : डीआईओएस ने छापेमारी कर पकड़े बिना मानयता के चार स्कूल, कोचिंग सेंटर के दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर रजिस्ट्रेशन किया तलब

ब्रेकिंग न्यूज़