City News Uttar Pradesh
डीएम आनंद के निर्देश: शिकायतें निपटाने में न हो देर
उत्तर प्रदेश

डीएम आनंद के निर्देश : शिकायतें निपटाने में न हो देर …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिलाधिकारी आनन्द कुमार सिंह की अध्यक्षता में तहसील नरैनी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें जन शिकायतों को गम्भीरतापूर्वक, समय एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण के निर्देश उन्होने दिये।

डीएम आनंद के निर्देश: शिकायतें निपटाने में न हो देर
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 114 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 2 का निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग की 59, विकास विभाग की 26, पुलिस विभाग की 9, विद्युत विभाग की 8 सहित अन्य विभिन्न विभागो की शिकायतें प्राप्त हुई।

डीएम आनंद के निर्देश: शिकायतें निपटाने में न हो देर

जिलाधिकारी ने शिकायतों को समय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश अधिकारियों को दिये। कहा कि तहसील दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण समय से किया जाए। उसे टालें नहीं।


इस दौरान तेजन देवी पत्नी हजारी प्रसाद निवासी शास्त्री नगर नरैनी द्वारा पेंशन की मांग की गई। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया कि तत्काल पात्रता के आधार पर पेंशन दिलाये।

डीएम आनंद के निर्देश: शिकायतें निपटाने में न हो देर
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी नरैनी को निर्देशित किया गया कि मार्गाे पर बैठे अन्ना गौवंश को सात दिनों के भीतर गौशालाओं में भिजवायें।


कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, मुख्य चिकित्साधिकारी विजय कुमार तिवारी, उप जिलाधिकारी नरैनी वंदिता श्रीवास्तव, प्रभागीय वनाधिकारी संजय अग्रवाल, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण हुबलाल, जिला विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदीआदि उपस्थित रहें।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के काली देवी मंदिर का अद्भुत इतिहास : भक्तों की कामना पूर्ण करती हैं मां

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम नें जन सेवा केंद्र संचालकों के कसे पेंच, ग्राम सचिवालय बनेगे कामगार …

‘लुटेरी दुल्हन गैंग’ का भंडाफोड़: शादी के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह को हुआ गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल: यातायात सुधार के लिए कड़े निर्देश

City News Uttar Pradesh

बांदा की लहुरेटा बालू खदान में नहीं थमी अवैध खनन की लूट: प्रशासन का खुला संरक्षण ?

City News Uttar Pradesh

महंगाई का एक और झटका : यूपी रोडवेज बसों का सफर हुआ महंगा, अब प्रति किमी इस हिसाब से देना होगा किराया

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़