
- विनोद मिश्रा
बांदा। पत्नी फोन पर करती थी किसी से बात, बेवफाई से आहत पति ने फंदा लगाकर दे दी जान। अतर्रा थाना क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी 30 वर्षीय योगेंद्र कुमार श्रीवास ने बुधवार सुबह अपने घर के आंगन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, पत्नी के फोन पर किसी से बात करने को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था, और इसी तनाव के कारण योगेंद्र ने यह खौफनाक कदम उठाया। चचेरे भाई लवकुश ने बताया कि योगेंद्र की पत्नी वर्षा फोन पर किसी से बातें करती थी, जिससे दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

लवकुश ने आरोप लगाया कि वर्षा ने इस झगड़े के बारे में किसी परिचित से बात की थी, और उसी व्यक्ति ने योगेंद्र को फोन पर धमकी भी दी थी। इस तनाव के कारण योगेंद्र मानसिक रूप से परेशान था और उसने आत्महत्या कर ली। लवकुश के मुताबिक, योगेंद्र के पिता राममिलन अपनी बहू वर्षा को छोड़ने के लिए मंगलवार को मध्य प्रदेश के चंदला गए थे, और जब वह बुधवार सुबह लौटे तो उन्होंने योगेंद्र को फांसी से लटका हुआ पाया। अतर्रा कोतवाली प्रभारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि परिजनों ने आत्महत्या के कारण के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी है, लेकिन पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर दी गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
