24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
पाठा में डकैतों के इतिहास के ताबूत में ठोकी आखिरी कील
उत्तर प्रदेश

डकैतों के लिए “काल” बने अमिताभ यश : पाठा में डकैतों के इतिहास के ताबूत में ठोकी आखिरी कील …

 

– एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक है अमिताभ यश

  • विनोद मिश्रा

उप्र स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अमिताभ यश चित्रकूट के बीहड़ पाठा में एक बार फिर हीरो बनकर उभरे हैं। उनके ही नेतृत्व वाली टीम ने साढ़े पांच लाख रुपये के इनामी गौरी यादव को ढेर किया। वर्ष 2007 में पाठा के सबसे बड़े डकैत शिवकुमार पटेल ददुआ को मार गिराने वाली टीम में शामिल रहे अमिताभ यश ने बीहड़ में डकैतों के इतिहास के ताबूत में अंतिम कील ठोकी है। शनिवार तड़के मुठभेड़ में गौरी यादव के ढेर होने बाद अब पाठा में दस्यु मुक्त हवा बही है। निकट भविष्य में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले डकैत का सफाया कई मायनों में महत्वपूर्ण भी होगा।

पाठा में डकैतों के इतिहास के ताबूत में ठोकी आखिरी कील
डकैतों के लिये ‘काल’ बन चुके अमिताभ यश का चित्रकूट की मानिकपुर तहसील अंतर्गत 110 ग्राम पंचायतों वाले बीहड़ इलाके को दस्यु मुक्त कराने में अहम रोल है। इन जंगलों को अपना घर समझने वाले डकैतों के खिलाफ ऑपरेशन चलाने में उनका कोई सानी नहीं है। 22 जुलाई 2007 में ददुआ को झलमल के जंगल मे ढेर करने वाली एसटीएफ टीम में भी अमिताभ यश की ही रणनीति कारगर रही थी। इसके बाद ठोकिया, रागिया, बलखड़िया जैसे डकैतों ने भी उनके ऑपरेशन में पनाह मांगी।

एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक है अमिताभ यश

– ठोकिया की गोलियों से शहीद हुए थे एसटीएफ के छह जवान, लिया बदला

बीहड़ में ददुआ को मारने के बाद एसटीएफ टीम का सीना चौड़ा हो गया था। कई सालों से आतंक के पर्याय ददुआ के खात्मे की कहानी लिख रही एसटीएफ टीम की सफलता पर पहले तो लोगों को विश्वास ही नहीं हुआ। लोग ट्रैक्टरों, जीपों व दूसरे वाहनों से ददुआ को देखने पहुंचे थे। एसटीएफ टीम को उसी दौरान एक और बड़े डकैत पांच लाख के इनामी अंबिका पटेल उर्फ ठोकिया लोकेशन मिली। हालांकि, वह निकल गया। वह पुलिस को देखते ही फायरिंग करता था। एसटीएफ टीम वापस लौट रही थी, तभी उसने चित्रकूट-बांदा के सीमावर्ती फतेहगंज थानाक्षेत्र अंतर्गत बघोलन का टीला बघोलनबारी वन चौकी के पास एसटीएफ पर हमला बोल दिया।


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ठोकिया की गोलियों से एसटीएफ जवान राजेश चौहान, बृजेश यादव, लक्ष्मण प्रसाद, गिरीश चन्द्र नागर, उमाशंकर यादव, ईश्वर देव सिंह शहीद हो गए थे। एक मुखबिर भी मारा गया था। इस घटना से लखनऊ से लेकर दिल्ली तक हलचल मच गई थी। तत्कालीन पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह भी पहुंचे थे। हालांकि, इसके बाद एसटीएफ ने जाल बिछाया और करीब एक साल बाद चार अगस्त 2008 को उसी टीम ने ठोकिया को उसी के गांव में मुठभेड़ में ढेर करने में कामयाबी पाई। एसटीएफ के तत्कालीन एसएसपी के तौर पर अमिताभ यश ही तब भी उस टीम का नेतृत्व कर रहे थे। अब शनिवार तड़के एक और डकैत गौरी यादव के खात्मे से शहीद एसटीएफ जवानों के स्वजन को जरूर सुकून मिलेगा। वहीं, एसटीएफ टीम को अपने उस मुखिया पर फक्र होगा, जो उनका नेतृत्व कर रहा है। डकैतों के लिए एसटीएफ की लगातार कार्रवाई भी मिसाल बन गई है।

डकैतों के लिए "काल बने अमिताभ यश
उप्र स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) अमिताभ यश ने कहा कि चित्रकूट के बीहड़ पाठा की धरती डकैतों से अब पूरी तरह मुक्त हो गई है। ददुआ से लेकर बाकी डकैतों के मरने के बाद फिर नया गैंग पनपता रहा। पहली बार अब फिलहाल कोई गैंग पनपने की स्थिति नहीं दिख रही। फिर भी लगातार ऑपरेशन चलाते रहने की जरूरत है, जिससे ये धरती अब डकैत मुक्त रहे और कोई नया गैंग न पनप सके।

Sharad-Mishra-Sampadak-City News Uttar Pradesh (5)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

35 साल के युवाओं में “दिल” ने दिखाए 65 साल के लक्षण: ब्लॉकेज और थक्कों से हृदय रोग की बढ़ी चिंता

City News Uttar Pradesh

नगर “पालिका नें निकम्मेपन की हद कर” दी: विमान “उत्सव पर उड़ा दी गर्द”

City News Uttar Pradesh

पशु तस्करी पर शिकंजा: 50 जानवरों के साथ तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें लाभार्थी सम्मेलन में बताया मोदी की उपलब्धियां: गूंजा जयकारा

Banda : लापता युवती का छह दिन बाद नदी में मिला शव …

City News Uttar Pradesh

जिले के मेधावी छात्र एवं छात्राएं एक लाख के चेक एवं टेबलेट से हुये सम्मानित

ब्रेकिंग न्यूज़