City News Uttar Pradesh
बांदा में शराबी पत्रकारों की चियर्स के बाद अराजकता: "हिन्दुस्तां" हो रहा शर्मसार ?
उत्तर प्रदेश

बांदा में शराबी पत्रकारों की चियर्स के बाद अराजकता: “हिन्दुस्तां” हो रहा शर्मसार ?

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मानी जाने वाली पत्रकारिता को कुछ गैर-जिम्मेदार और नशे में चूर पत्रकारों ने अपनी हरकतों से शर्मसार कर दिया। रविवार की रात जिला मुख्यालय के अशोक लाट क्षेत्र में “हिन्दुस्तां का एक प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान के दफ्तर में शराब पार्टी का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने पत्रकारिता के पेशे पर सवाल खड़े कर दिए। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि अशोक लाट क्षेत्र में स्थित “हिन्दुस्तां के इस मीडिया संस्थान” का दफ्तर शाम होते ही “शराब पार्टी का अड्डा” बन जाता है।

बांदा में शराबी पत्रकारों की चियर्स के बाद अराजकता: "हिन्दुस्तां" हो रहा शर्मसार ?

रविवार रात तो हद हो गई, जब शराबी पत्रकार नशे में झूमते हुए सीढ़ियों से गिरते-पड़ते नजर आए। गली में खड़ी गाड़ियों को टक्कर मारने और नुकसान पहुंचाने के बाद ये लोग जोर-जोर से अट्टहास कर अराजकता फैलाते रहे। घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भारी गुस्सा है। उनका कहना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य समाज को जागरूक करना और सच्चाई सामने लाना है। लेकिन यहां के पत्रकार अपने पेशे की मर्यादा भूलकर आम जनता के लिए मुसीबत बन गए हैं। उनकी हरकतों से गली में दहशत का माहौल बन गया है। इस घटना ने उस प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान की साख पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं, जिसके बैनर तले यह दफ्तर संचालित होता है।

बांदा में शराबी पत्रकारों की चियर्स के बाद अराजकता: "हिन्दुस्तां" हो रहा शर्मसार ?

स्थानीय निवासियों ने मीडिया संस्थान से अपील की है कि वह अपने कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखे और इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए। समाज का मार्गदर्शन करने वाले इस पेशे को कुछ गैर-जिम्मेदार लोग अपने आचरण से कलंकित कर रहे हैं। यह घटना न केवल पत्रकारिता के मूल्यों के खिलाफ है, बल्कि पूरे समाज के लिए एक चेतावनी भी है। यह घटना मीडिया संस्थानों और पत्रकारों के लिए आत्ममंथन का समय है। अगर जल्द ही इस पर नियंत्रण नहीं पाया गया, तो पत्रकारिता की साख पर गहरा धक्का लग सकता है। “जागो हिन्दुस्तां जागो” अब समय आ गया है कि संस्थान और समाज दोनों इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान दें और इसे रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश हुये सख्त : एक पखवारे में सभी नलकूप हो जायें दुरुस्त

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : चित्रकूट में मुख्यमंत्री योगी का बड़ा हमला, बोले- हमने यहां से डकैत किए खत्म, और सपा डकैतों की समर्थक पार्टी है

City News Uttar Pradesh

मुख्य विकास अधिकारी वेद “मनी प्राब्लम” की करेंगे जांच, डीएम नें सौंपी “जिम्मेदारी”

बुंदेलखंड के खत्री पहाड़ पर नवरात्र का चमत्कार: मां विंध्यवासिनी के श्राप से कोढ़ी बना पहाड़

City News Uttar Pradesh

दोहरा हत्याकांड: हमीरपुर में मामा-भांजे की हत्या में थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज निलंबित, ठगी के 20 लाख रुपये बनी हत्या की वजह

वायरल से बालक की मौत, डेंगू का का बढ़ता प्रकोप …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़