23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : अदालत में 18लाख से ज्यादा जुर्मानाऔर 55लाख से अधिक क्लेम निपटा …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला जजी और तहसील मुख्यालयों में रविवार को आयोजित लोक अदालत में 1301 मुकदमों का सुलह-समझौते से निस्तारण कर दिया गया। 18 लाख 10 हजार 761 रुपये जुर्माना और 55 लाख 60 हजार रुपये मोटर दुर्घटना क्लेम के तय किए गए।


अध्यक्षता कर रहे जिला जज गजेंद्र कुमार ने आठ केस सुलह-समझौते से निस्तारित किए। इनमें दो आपराधिक केसों में 2500 रुपये जुर्माना किया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने 15 के निपटाकर 55 लाख 60 हजार रुपये बीमा कंपनियों से पीड़ित पक्षों को दिलवाए। प्रधान न्यायाधीश (परिवार न्यायालय) नीरज कुमार ने 16 मुकदमों का निस्तारण किया। जिन दंपतियों के बीच सुलह कराई गई उन्हें जिला जज गजेंद्र कुमार और लोक अदालत नोडल अधिकारी श्रीकृष्ण यादव तथा प्राधिकरण सचिव भारतेंदु प्रकाश गुप्त ने आशीर्वाद देकर विदा किया। एडीजे रामकरन द्वितीय ने 8, एडीजे मोहम्मद रिजवान ने 2, एडीजे (डकैती) हरेंद्र प्रसाद ने 2, एडीजे पवन कुमार शर्मा ने 44, एडीजे त्वरित न्यायाधीश ऋषि कुमार ने 2 केस निस्तारित किए। सीजेएम संजय कुमार ने 24 मुकदमे निपटाकर 8880 रुपये जुर्माना किया।


सिविल जज भारतेंदु प्रकाश गुप्त ने नौ केस निपटाकर 400 रुपये जुर्माना और 10 लाख 38 हजार 49 रुपये के उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी किए। प्रथम एसीजेएम नदीम अनवर ने 8 मुकदमों का निपटारा करके 50 लाख 60 हजार रुपये जुर्माना किया। एसीजेएम (रेलवे) प्रेम बहादुर सिंह ने 7 केस निपटाकर 54 हजार 800 रुपये जुर्माना किया। सिविल जज जूनियर डिवीजन अनुजा सिंह ने चार केस निस्तारित किए। सिविल जज (बबेरू) महेंद्र कुमार पांडेय ने 27 वाद निपटाकर 3650 रुपये, सिविल जज (अतर्रा) सर्वेश सिंह यादव ने 3 मुकदमे निपटाकर 20 रुपये जुर्माना किया। अपर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सौम्या मिश्रा ने 3 मुकदमों में एक का निपटारा किया। अपर सिविल जज सुश्री कंचन तिवारी ने चार केस निस्तारित किए।

लोक अदालत में बैंकों ने भी अपना बकाया जमा कराया। कई बैंकों ने अपने स्टॉल लगाए थे। कुल 49 वाद सुलह-समझौते से निपटाए गए। इसमें पक्षकारों से बैंकों ने 28 लाख 18 हजार रुपये वसूल किए। उधर, राजस्व विभाग के न्यायालयों ने 986 मुकदमे निपटाए। सबसे ज्यादा 206 केस पैलानी तहसीलदार ने निस्तारित किए।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, ट्रक में पीछे से घुसी डबल डेकर बस; चार की मौत

यमुना में बाढ़ का पानी कम होने पर मिले क्षत-विक्षत दो शव, बांदा नाव हादसे के यात्री होने की संभावना

बांदा के चकबंदी अधिकारी निलंबित : पकड़ी गई अनियमिततायें एवं भ्रष्टाचार

Banda : कोरोना माहमारी पर बांदा भी रेड एलर्ट, जिलाधिकारी ने टीमों का किया गठन …

पति ने बेटों के साथ मिलकर की थी हत्या : पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया पर्दाफाश

City News Uttar Pradesh

सावन के दूसरे मंगलवार को हनुमान मंदिरों में भीड़ : मांगा ज्ञान – गुण का आशिर्वाद

ब्रेकिंग न्यूज़