City News Uttar Pradesh
खबर का असर : बालू के अवैध खनन हेतु बना मार्ग प्रशासन नें खोदवाया, खनन फिलहाल रुका !
उत्तर प्रदेश

खबर का असर : बालू के अवैध खनन हेतु बना मार्ग प्रशासन नें खोदवाया, खनन फिलहाल रुका !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खबर का असर हुआ और नरैनी तहसील क्षेत्र के जंगल से बालू का अवैध खनन हुजूर के सख्त निर्देश पर बंद हो गया। आवागमन के रास्ते खोद कर जगह -जगह खाई कर दी गई ताकि ट्रैक्टर न गुजर सकें।

खबर का असर : बालू के अवैध खनन हेतु बना मार्ग प्रशासन नें खोदवाया, खनन फिलहाल रुका !
Effect of news: Administration dug the road for illegal sand mining, mining stopped for the time being!

आपको बता दें कि अवैध खनन को लेकर जिम्मेदारों के दावे को ठेंगा दिखा वन विभाग की भी कथित मिलीभगत से जमकर मौरंग की निकासी हो रही है। दिवली-लामा खुटला के गांवों के बीच जंगल से हरे पेड़ों को काट रास्ता बना लिया गया और खोदाई कर मौरंग का खनन हो रहा था। हमने जब प्रमुखता से दो दिन पूर्व खबर प्रकाशित किया तो वन विभाग में खलबली मची। “हुजूर” भी मातहतों पर “बरसे”। उसके बाद वन विभाग मजबूरन हरकत में आया। माफिया के बनाए गए रास्ते को कई जगह मशीन से खोदवा दिया, जिससे ट्रैक्टरों का आवागमन न हो सके।

खबर का असर : बालू के अवैध खनन हेतु बना मार्ग प्रशासन नें खोदवाया, खनन फिलहाल रुका !
Effect of news: Administration dug the road for illegal sand mining, mining stopped for the time being!

आपको याद दिला दें कि दिवली और लामा खुटला गांवों के मध्य जंगल में मौरंग माफिया ने रास्ता बना लिया था। बरार नाला और बागै नदी में मौरंग का बेखौफ खनन अधिकारियों की मिली भगत से चालू था ? रात-दिन ट्रैक्टरों से मौरंग ढुलान हो रही थी। इस मौरंग को पहले गांवों में डंप किया जाता था, बाद में लाइसेंसी डंप वालों के यहां बेचा जा रहा था। ट्रैक्टरों की धमाचौकड़ी से वन विभाग द्वारा पौधारोपण को भी नुकसान पहुंच रहा था। पर “लक्ष्मी का चमत्कार” सब अनदेखी कराये था।


हालत यह थी कि नरैनी कोतवाली और कालिंजर थाना के मध्य क्षेत्र में जंगल के पास बसे गांवों के लोग दिन रात ट्रैक्टरों से खनन कर रहे हैं। वन क्षेत्र होने के के बाद भी वन और पुलिस की आपस में अवैध खनन पर खूब बन रही थी ? पुलिस नहीं सुन रही थी। जब हमने इस अवैध खनन का भांडा फोड़ प्रकाशित किया तो जंगल क्षेत्र में जाने वाले रास्ते पर मशीन से गड्ढे खोदवा कर आवागमन अवरुद्ध कराया गया है।

 

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

साथी यूपी की उत्पत्ति का जानें हाल : सरकारी धन से कैसे हो गये मालामाल ?

City News Uttar Pradesh

“अमन” की डूबने से मौत या “हत्या” ! पुलिस के लिए बना “सरदर्द”, क्यों नहीं सीबीआई जांच ? …

City News Uttar Pradesh

भाजपा पूर्व अध्यक्ष अशोक नें सीएम को पत्र लिख बताई ईडब्लूएस प्रमाण में संशोधन जरूरत

City News Uttar Pradesh

डिप्टी सीएम केशव मौर्य का विपक्ष पर हमला : बोले- इस चुनाव में 100 में से 80 प्रतिशत वोट हमारा, 20 प्रतिशत में बंटवारा

एक्सप्रेस के नाम पर ‘पैसेंजर’ की रफ्तार: बुंदेलखंड एक्सप्रेस में ‘टाइम-मार्जिन’ घोटाला ?

City News Uttar Pradesh

बांदा की सड़कों पर ‘मौत के यमराज’ का ‘राज’: प्रशासन बिल्कुल बेखबर !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़