23.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
साथी यूपी की उत्पत्ति का जानें हाल : सरकारी धन से कैसे हो गये मालामाल ?
उत्तर प्रदेश

साथी यूपी की उत्पत्ति का जानें हाल : सरकारी धन से कैसे हो गये मालामाल ?

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एंव शुभकामनाएं || सुनील पटेल ( जिला पंचायत अध्यक्ष, बांदा ) विज्ञापन

  • विनोद मिश्रा

बांदा। साथी-यूपी संस्था को गरीब उत्थान के लिए देश-विदेश से करोड़ों रुपए की फंडिंग हो रही है। इससे “गरीबों का तो कुछ खास कल्याण नहीं हुआ”, लेकिन संस्था “संस्थापक सहित कार्यकारणी सदस्य मलाई काट” रहे हैं ! इस पैसे से एक दर्जन से ज्यादा संस्थाओं का गठन हो चुका है ! “संस्थाओं का बंटवारा एक ही परिवार के सदस्यों के बीच” हो गया। यह सदस्य एक-दूसरे की संस्था में कार्यकारिणी सदस्य के रुप में शामिल हैं।

साथी यूपी की उत्पत्ति का जानें हाल : सरकारी धन से कैसे हो गये मालामाल ?
Know the origin of Saathi UP: How did they become rich from government money?

बुंदेलखंड सहित कई जनपदों में संविधान बचाओ के मुद्दे पर काम कर रही “साथी-यूपी संस्था की एक और सच्चाई सामने” आ रही है। सूत्रों के मुताबिक साथी संस्था संस्थापक शशि भूषण के भाई भारत भूषण फैजाबाद में ‘पानी’ नाम की संस्था संचालित कर रहे हैं। दोनों भाइयों ने मिलकर ‘पानी’ संस्था शुरू की। कुछ समय गुजरने के बाद दोनों भाइयों में बंटवारा हो गया ! “जमीन-जायदात के साथ ही संस्थाओं को भी बांट” दिया गया।

"साथी यूपी" एवं जनसाहस संस्था में खुलासे से हड़कंप ? स्थानीय इकाई अयोध्या तलब !

एक ही परिवार के सदस्य दोनों संस्थाओं की कार्यकारिणी में शामिल हो गए। “गरीब उत्थान के नाम पर देश-विदेश से हर साल करोड़ों रुपए फंड” के रुप में मिलने लगा ? इस “पैसे से गरीबों की अर्थिक व सामाजिक स्थिति में कोई खास बदलाव भले ही न दिखाई दे रहा हो, लेकिन संस्था संस्थापकों के दिन बहुर” चुके हैं। इस पैसे संस्थाओं के गठन का क्रम आगे बढ़ता गया। एक ही परिवार के सदस्योें ने एक दर्जन से ज्यादा संस्थाएं गठित कर ली हैं।

साथी यूपी की उत्पत्ति का जानें हाल : सरकारी धन से कैसे हो गये मालामाल ?
Know the origin of Saathi UP: How did they become rich from government money?

सिर्फ “साथी संस्था की फंडिंग की बात करें तो सालाना करोड़ों रुपए मानदेय व अन्य रुपों में खर्च” दिखाया जा रहा हैं। ऐसे ही इस परिवार की “पानी व अन्य संस्थाएं भी धड़ाधड़ फंड लेकर ठिकाने” लगा रही हैं ? साथी संस्था जनपद में पिछले तीन साल से काम कर रही है। लेकिन अब एक अन्य “संस्था जन साहस” ने कर्मचारियों सहित अपना पूरा काम हैंडओवर कर दिया। साथ ही अपने प्रोजेक्ट का करोड़ों रुपए का फंड भी साथी संस्था को दे दिया। इस प्रकार साथी संस्था मालामाल हो गदगद है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम जे. रीभा का चला ‘हंटर’: स्वास्थ्य विभाग की कसी लगाम, लापरवाह आशाओं पर ‘गाज’

City News Uttar Pradesh

अग्र लेख : पत्रकारों की गिरफ्तारी अघोषित आपात काल का संकेत ?

City News Uttar Pradesh

युवक ने फंदा लगाकर दी जान: चार माह पहले की थी कोर्ट मैरिज

Weather News : यूपी में मौसम ने बदला तेवर, अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी व लू की चेतावनी, तपिश से नहीं मिलेगी राहत

City News Uttar Pradesh

वाह भाई वाह : बांदा में कूड़ा-करकट किचन को बना रहा लाजवाब

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश नें मुख्य मंत्री योगी से की भेंट: विकास चर्चा के साथ लिया मार्ग दर्शन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़