– 56 उपभोक्ताओं बिल जमा कर उठाया अधिभार छूट का लाभ
- विनोद मिश्रा
बांदा। मार्च के महीने में बिजली विभाग वसूली करने में जुटा हुआ है। चेकिंग के दौरान अब तक 86 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। 15 के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कराया गया। जबकि 56 उपभोक्ताओं ने मार्च माह में चल रही अधिभार की छूट का लाभ लेते हुए बकाया बिजली का बिल जमा भी कर दिया है।

जिले में बकाया बिल वसूली के लिये पांच टीमें बनाई गई हैं। पिछले तीन दिनों में मोहल्ला कंचनपुरवा, खुटला, खाईपार, मर्दननाका व बलखंडीनाका में टीम ने कनेक्शन अस्थाई रूप से काटे। जिन उपभोक्ताओं के पूर्व में कनेक्शन काटे गये थे, उनके द्वारा बिना बिजली का बिल जमा किये ही कनेक्शन जोड़ लेने पर धारा 138 बी के तहत उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है। इस माह अभी तक धारा 138बी के तहत 6 और बिजली चोरी की धारा-135 अंतर्गत 9 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा चुकी है। बिजली का बकाया पाये जाने पर अब तक 86 उपभोक्ताओं के कनेक्शन अस्थाई रूप से काटे जा चुके हैं। इसके सापेक्ष 56 उपभोक्ताओं ने मार्च माह में चल रही छूट का लाभ लिया है। विद्युत विभाग के उपखण्ड अधिकारी शत्रुघ्न चैहान ने उपभोक्ताओं ने आग्रह किया है कि छूट का लाभ लेते हुए अपने बकाया बिलों का भुगतान करें और विच्छेदन की कार्यवाही से बचें। मार्च माह में विभाग की ओर से सभी बिल जमा काउंटरों को सुबह 8 बजे से ही खोला जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को बिल जमाम करने में असुविधा न हो।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
