30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
ट्रेन में बेवजह चेन खींचना पड़ा भारी: बांदा समेत पूरे मंडल में 916 यात्री धराए, लाखों में जुर्माना
उत्तर प्रदेश

ट्रेन में बेवजह चेन खींचना पड़ा भारी: बांदा समेत पूरे मंडल में 916 यात्री धराए, लाखों में जुर्माना

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। ट्रेनों की बेवजह रुकावट और यात्रियों की गैरजिम्मेदार हरकतें अब बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। झांसी रेल मंडल ने जनवरी से जून 2025 के बीच बिना उचित कारण अलार्म चेन खींचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान कुल 916 लोगों को गिरफ्तार कर रेल अधिनियम की धाराओं में चालान किया गया और 2,51,140 का जुर्माना भी वसूला गया। इस विशेष अभियान में बांदा जिले में 51 यात्रियों पर जुर्माना लगाकर रेलवे ने सख्त संदेश दिया है कि बेवजह ट्रेन रोकना अब सहन नहीं किया जाएगा।

ट्रेन में बेवजह चेन खींचना पड़ा भारी: बांदा समेत पूरे मंडल में 916 यात्री धराए, लाखों में जुर्माना

अलार्म चेन पुलिंग को आपातकालीन स्थिति में उपयोग करने के लिए बनाया गया है, लेकिन कई यात्री निजी कारणों या जल्दबाज़ी में इसका दुरुपयोग करते हैं। इससे ट्रेनें अनावश्यक रुकती हैं, अन्य ट्रेनों के समय पर असर पड़ता है, और कई बार तकनीकी व सुरक्षा खतरे भी पैदा हो जाते हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह “छोटी हरकत” नहीं बल्कि रेलवे संचालन के लिए गंभीर व्यवधान है इसलिए अब कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

मिशन गति शक्ति योजना : थिक वेब स्विच से 160 की गति पर दौड़ेंगी ट्रेनें

डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा ने बताया कि अभियान के तहत जनवरी से जून की अवधि में ग्वालियर स्टेशन पर 332, झांसी पर 143, ललितपुर पर 105, मुरैना पर 104, चित्रकूट पर 75, बांदा पर 51, महोबा पर 48, झांसी लोको पर 24, उरई पर 21, खजुराहो पर आठ तथा भीमसेन स्टेशन पर पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार कर रेलवे अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। “अलार्म चेन पुलिंग एक आपातकालीन उपाय है, मनोरंजन या देरी के लिए इसका दुरुपयोग कानूनन अपराध है”। हम लगातार अभियान चलाकर ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि वह रेल यात्रा के दौरान अनुशासन, जिम्मेदारी और जागरूकता का परिचय दें।

 

 

*Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

शिक्षक एमएलसी चुनाव : सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी नें दिया जीत का मंत्र

विधायक प्रकाश ‘तोड़ेंगे’ अपना ही रिकॉर्ड: ‘जोर- शोर’ से शुरू कर दी है ‘तैयारी’ !

City News Uttar Pradesh Desk

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : सीएम योगी लिख रहे बुंदेलखंड के विकास की इबारत

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें बताया की सदर विधान सभा की सड़कें दमकेगी और चमकेगी

हैवानियत की हदें फिर हुई पार : एक मासूम के साथ हुआ दुराचार, आपबीती सुनने वालों की गुस्से से आंखें लाल

City News Uttar Pradesh

बांदा की लहुरेटा बालू खदान में नहीं थमी अवैध खनन की लूट: प्रशासन का खुला संरक्षण ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़