![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/09/WhatsApp-Image-2024-09-07-at-6.52.59-PM-263x300.jpeg)
- शरद मिश्रा
बांदा। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लेकर दिए बयान पर सपा ने यहां प्रदर्शन कर तीखा राजनीतिक हमला बोला। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर उनकी बर्खास्तगी की मांग की।

यहां सांसद कृष्णा पटेल एवं विधायक विशम्भर यादव के नेतृत्व में सपाइयों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी मांगों को लेकर देश के राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और दिल्ली की मुख्यमंत्री पर मुकदमा दर्ज करने व उनका इस्तीफा देने की मांग की।

इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी के पूर्व विधायक संगीत सोम पर भी कार्रवाई करने और वक्फ बिल वापस लेने की मांग की। सपा सांसद कृष्णा पटेल ने कहा कि मौजूदा सरकार लगातार तुच्छ मानसिकता का परिचय दे रही है।

यही कारण है मौजूदा सरकार के नेताओं के द्वारा गलत तरह की बयान बाजी की जा रही है।इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सपा नेता ने कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ जो बयानबाजी भाजपा के नेताओं के द्वारा की गई है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विधायक विशम्भर यादव ने कहा की अगर दिल्ली सीएम ने अपने बयान पर माफी नहीं मांगी और संगीत सोम द्वारा प्रोफेसर राम गोपाल पर की गई टिप्पणी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो सपा प्रदेशभर में ज़ोरदार प्रदर्शन करेगी। सपा के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह गौतम ने कहा कि मौजूदा समय में सरकार के साथ-साथ पुलिस गलत तरह का रवैया अपना रही है। मौजूदा समय में भाजपा के तमाम नेताओं सहित दिल्ली की मुख्यमंत्री पर मुकदमा दर्ज करना चाहिए अन्यथा की स्थिति में आगे बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
