City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : वरदानी हो गये अभिशप्त, झेल रहे विरानी ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड की प्यास जगजाहिर है। एक समय था जब जगह-जगह स्थापित कुआं राहगीर की प्यास बुझाते थे। वर्षा जलसंरक्षण के अहम स्त्रोत कुएं हमारे लिए वरदान थे। इनके शीतल जल से सभी की प्यास बुझती थी। वर्षा की बहुमूल्य बूंदों का संरक्षण भी इन्हीं कुओं के द्वारा होता था। समय के बदलाव के साथ कुएं वीरान हो गए हैं। यही हाल जिले के कस्बा नरैनी का है। अभिलेखों में दर्ज दो दर्जन से अधिक कुओं में आधे ही प्रयोग लायक बचे हैं जबकि इनका संरक्षण जरूरी है क्योंकि नीर बचाना है तो कुओं की पीर मिटानी होगी।


एक जमाना था कि कुओं का पानी अत्यंत सुपाच्य व गुणकारी होता था। महिलाएं मंगल गीत गाते हुए कुओं को पूजती थी। पुरानी संस्कृति वाले ऐसे कार्यक्रम धीरे धीरे विलुप्त होने लगे। आज इन कुओं की यह स्थिति है कि आधे से अधिक में अतिक्रमण का शिकार हैं। कुछ तो कूड़े के ढेर में पट गए। किसी का पानी प्रयोग के अभाव में विषैला होकर पीने योग्य नहीं रह गया। पेयजल समस्या खड़ी होने पर शासन ने कस्बों से लेकर गांव-गांव पीने के पानी के लिए हैंडपाइप लगवा दिए। ग्रामीणों को जब दरवाजे पर ही पानी मिलने लगा तो उनका कुओं से पानी लाने का रुझान धीरे-धीरे खत्म होता चला गया। स्थिति यहां तक पहुंच गई कि कुओं की उपेक्षा शुरू हो गई। नगर पंचायत के अभिलेखों में 23 कुआं दर्ज है जिसमे 10 निष्प्रयोज्य है। 13 कुआं प्रयोग में है।कस्बा के मोहल्ला किदवई नगर में रामलीला परिसर में स्थित बड़ा कुआं के नाम से जाना जाने वाले कुएं की वर्तमान स्थिति यह है कि पानी विषाक्त हो जाने के कारण उसे लोहे के जाल से पाट दिया गया। मोहल्ले के ज्ञानेंद्र पांडेय के अनुसार इस कुएं के पानी को जांच के लिए नमूना भेजा गया था जिसमें इस कुएं का जल विषैला पाया गया। कई बार पशुओं के गिर जाने के कारण इसे पाट दिया गया। इसी प्रकार मोहल्ला रामनगर में बद्री सेठ का कुआं घोर उपेक्षा का शिकार है जो निष्प्रयोज्य है। चार दशक पूर्व नगर में आने वाली बारात सेठ के राइस मिल में ठहरती थी। कुएं के शीतल जल से बारातियों का स्वागत सत्कार होता था।

नगर के बुजुर्ग बद्री, मैयादीन , भाऊ आदि का कहना है कि नगर में तालाबों के साथ कुओं का एक जमाने में महत्व था। – नगर पंचायत कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कस्बा के पटेल नगर मोहल्ला में स्वीपर बस्ती व शंकर मंदिर के पास, रामनगर मोहल्ला में दशरथ कोटार्य के पास, जवाहर नगर मोहल्ला में राजन शुक्ला के पास कुओं का सुंदरीकरण कराया गया है। इसी प्रकार सभी कुओं का जीर्णोद्धार कराया जाना प्रस्तावित है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा जिले में हुआ प्रधानी का उपचुनाव: जरर से सुधा व कोर्राखुर्द में प्रियंका बनीं प्रधान

City News Uttar Pradesh

शिकायतों का निस्तारण धीमा : दो कानूनगो एक लेखपाल निलंबित, कनवारा का बुरा हाल !

यूपी: प्रदेश के शिक्षा मॉडल का डेमो पेश करेगी योगी सरकार, प्राइमरी स्कूलों में होगी लैंग्वेज और साइंस लैब

अनुसूचित जाति की किशोरी से छेड़छाड़ के दोषी को कोर्ट ने छह वर्ष का कारावास, जुर्माना भी लगाया

City News Uttar Pradesh

होलिका दहन के साथ ही रंगों का पर्व उल्लास के वातावरण में शुरू

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में टायर फटने से बेकाबू लोडर पलटा, बीस मजदूर घायल, मची चीख-पुकार

ब्रेकिंग न्यूज़