28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
बीमारी से तंग आकर किसान ने उठाया आत्मघाती कदम, ट्रेन से कटकर दे दी जान
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर : रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर मिला नवविवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

 

हमीरपुर। सुमेरपुर के इंगोहटा गांव निवासी शरीफ अहमद की शादी 15 जून 2021 को बांदा जनपद के मनोहरा गांव में खलील अहमद की 23 वर्षीय पुत्री सदरून के साथ हुई थी। सदरून का शव शनिवार की सुबह रेलवे स्टेशन इंगोहटा के पास ट्रेन से कटा हुआ ट्रैक पर पड़ा मिला। जब किसानों ने इसकी चर्चा गांव में की तो सदरुन के ससुरालीजन आनन-फानन में रेलवे स्टेशन पहुंचे और शव देखकर शिनाख्त की। पति शरीफ अहमद ने बताया कि वह शुक्रवार रात को अचानक घर से लापता हो गई थी। रात में उसे चारों तरफ खोजा गया। लेकिन वह कहीं नजर नहीं आई। शनिवार सुबह एक मृत महिला का शव पड़े होने की जानकारी मिली। तब मौके पर पहुंचकर देखा तो वह शव उसी का निकला।

हमीरपुर : रेलवे स्टेशन के पास पटरी पर मिला नवविवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Hamirpur: Newlywed’s body found on track near railway station, family members accused of murder

जानकारी मिलने पर मौके में पहुंची पुलिस ने तहसीलदार मोहम्मद असलम की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतका की मां और बहनों का आरोप है कि उसे प्रताड़ित करके आत्महत्या करने पर मजबूर किया गया है। वहीं कुछ महिलाएं यह भी आरोप लगा रहीं थी कि उनकी बेटी को मारकर पटरी में रख दिया गया है। थानाध्यक्ष रामेन्द्र तिवारी का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। मृतका के स्वजन ने हत्या कर पटरी पर शव रखने का आरोप लगाया है। लेकिन अभी तहरीर नहीं दी गई है।

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ पूरी दिल्ली में आप करेगी विरोध प्रदर्शन, नेता बोले- सीएम की ढाल बनकर खड़े रहेंगे

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्वारा “दंगल” का उद्घाटन: कहा- शारीरिक व मानसिक ताकत का “संगम”

City News Uttar Pradesh

बाहुबली मुख्तार अंसारी जज के सामने गिड़गिड़ाया: बोला- साहब मैं बीमार हूं, यहां नहीं हो पा रहा इलाज

City News Uttar Pradesh

Banda : डीएम के निर्देशों को झटका : सिंचाई विभाग ने लाखों गटका !

City News Uttar Pradesh

बांदा जिले में दल-दल में गौवंश: सरकारी संरक्षण में हो रहा है घोर अत्याचार ?

बांदा : खेत में बकरी चराने गया था युवक, संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर जंजीर से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़