30.8 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
यादों के झरोखों में बांदा की होली : हुडदंग और गाली गलौज पर मिलती थी बख्शीश
उत्तर प्रदेश

यादों के झरोखों में बांदा की होली : हुडदंग और गाली गलौज पर मिलती थी बख्शीश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। होली रंगों का त्‍योहार है। जगह-जगह होली का खुमार भी चढ़ने लगा है। यूपी में काशी और मथुरा की होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है। वहीं, बांदा की अनोखी होली किसी से कम नहीं होती थी। यहां जमकर हुड़दंग मचाया जाता था।इससे नाराज लोगों को खुश करने के लिए मुंह मांगी बख्‍शीश देते थे।तो आइये जानते हैं यादों के झरोखों से बांदा की अनोखी होली की कहानी।

यादों के झरोखों में बांदा की होली : हुडदंग और गाली गलौज पर मिलती थी बख्शीश
Holi of Banda in the windows of memories: Tip was given on hooliganism and abuses

बांदा में होली का 5 दिनों तक मनाई जाती थी।पहले दिन होलिका दहन होते ही हुड़दंग शुरू हो जाता था। इस दिन गांव के लंबरदार (काश्तकार) मरे मवेशियों की हड्डी, मल मूत्र और गंदा पानी लेकर चोरी से अपने यहां (चौहाई) मजदूरी करने वाले मजदूर के घर में फेक आते थे। सुबह मजदूर अपने घर में गंदगी देखकर उसे समेट कर डलिया में भरकर उसी लंबरदार के घर में फेंक देते थे और भद्दी भद्दी गालियां भी देते थे। इसके बाद मजदूर गंदगी को तभी साफ करते थे जब लंबरदार द्वारा उन्हें मुंह मांगी बख्शीश देते थे। इसी को होली का हुड़दंग कहा जाता है। लोगों ने बताया कि कई बार लंबरदार हुड़दंग की बख्‍शीश के रूप में जमीन तक दान में दे देते थे। खास बात यह है कि यह जमीन कभी वापस नहीं मांगते थे। इस पर मजदूर के परिवार का ही कब्‍जा रहता था। यह सब अब बीते जमाने की बात हो गई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

योगी सरकार का स्वरोजगार पर फोकस : 100 दिन में 21000 करोड़ रुपये ऋण प्रवाह की योजना तैयार

होशियार-खबर दार : पेट्रोल पंपों में मिल रहा पानी मिला तेल, अधिकारी क्यों हैं “फेल” …

बुंदेलखंड में सावन परम्परायें विलुप्त : अब नहीं पड़ते झूले …

विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराएं : जिलाधिकारी अनुराग

City News Uttar Pradesh

किसान अब “उमा को बोलेंगे आईलवयू”: “मोहब्बत” जगाने के प्रयास शुरू

City News Uttar Pradesh

राजनीति: लोकसभा चुनाव अपने बलबूते लड़ने के फैसले पर बसपा सुप्रीमो मायावती अटल, चुनावी तैयारियों पर किया मंथन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़