30 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
जिला अस्पताल में डाक्टरों की मनमर्जी देख भड़के अपर निदेशक
उत्तर प्रदेश

जिला अस्पताल में डाक्टरों की मनमर्जी देख भड़के अपर निदेशक

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नवागंतुक मंडलीय अपर निदेशक स्वास्थ ने जिला पुरुष और महिला अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उपस्थिति रजिस्टर देखा। कई चिकित्सकों के हस्ताक्षर न देख भड़क उठे, नाराजगी जताई। ओपीडी से डॉक्टरों को बुलवाकर अपने सामने हस्ताक्षर करवाये। हिदायत दिया कि नियमित हस्ताक्षर न बनाने पर वेतन रोक देंगे। अस्पताल परिसर में गंदगी पर भी असंतोष जाहिर किया।

जिला अस्पताल में डाक्टरों की मनमर्जी देख भड़के अपर निदेशक
Additional director furious after seeing the will of the doctors in the district hospital

एक सितंबर को काम संभालने वाले अपर निदेशक डॉ. विजयपति द्विवेदी अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने डॉक्टरों के कक्षों और वार्डों का निरीक्षण किया। मरीजों और तीमारदारों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। परिसर में जगह-जगह गुटके की पीक और गंदगी देख नाराजगी जताई। यहां के बाद महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया।


यहां भी गंदगी मिली। उन्होंने सीएमएस से असंतोष जताया। अस्पताल प्रबंधक और सुपरवाइजर को फटकार लगाई। सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। दोनों अस्पतालों के उपस्थिति रजिस्टर में कई डाक्टरों ने हस्ताक्षर नहीं बनाए थे। अपर निदेशक ने नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल सीएमएस डॉ. एसएन मिश्रा, महिला अस्पताल सीएमएस डॉ. सुनीता सिंह, प्रबंधक प्रमोद कुमार, स्टेनो हेमंत कुमार आदि उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा के अमृत सरोवरों की खुली पोल: बरसात में भी सूखे तालाब, जल संरक्षण का सच बेनकाब

City News Uttar Pradesh

Banda : आम आदमी पार्टी के फिर अध्यक्ष निर्वाचित हुए अवधेश …

बांदा में फ्री वेतन योजना: दस साल से नलकूप बंद, पर वेतन हो रहा है जारी

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा से फर्राटा भरेगी ‘फोरलेन’: 6500 करोड़ से बदलेगी तकदीर, चुटकियों में होगा ‘टांडा’ तक का सफर !

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में दीपावली के दूसरे दिन मोर पंखों से मौनिया नृत्य : बारह गांवों में होता है यह भ्रमण नृत्य

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील बोले : बेरोजगारी दूर करने को मोदी औऱ योगी हैं संकल्पित

ब्रेकिंग न्यूज़