City News Uttar Pradesh
यूपी- एमपी प्रांतो के किसानों के बीच गौवंशों "डे नाइट" मैच !
उत्तर प्रदेश

यूपी- एमपी प्रांतो के किसानों के बीच गौवंशों “डे नाइट” मैच !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यूपी-एमपी के सीमावर्ती गांवों के किसानों के बीच “गोवंश फुटबाल” मैच हो रहा है। यह मैच फाइनल के दौर में हैं। यूपी एवं एमपी के किसान गोवंश फुटबाल का गोल दागने के लिए जमकर “डे नाइट” खेल खेल रहे हैं। आलम यह है की एक-दूसरे की प्रांतो की सरहद पर गायों के झुंड रोजाना खदेड़े जा रहे हैं। इस वजह से ग्रामीणों का आमना सामना हो झगड़े की नौबत भी आ जाती है। इससे तनातनी का आलम हैं, जो विस्फोटक़ भी हो सकता हैं।

यूपी- एमपी प्रांतो के किसानों के बीच गौवंशों "डे नाइट" मैच !
“Day Night” match between the farmers of UP-MP provinces

आपको जानकर आश्चर्य भरा दुख होगा की दोनों प्रांतो की तरफ के किसान 80 हजार बीघा भूमि खेती बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सीमावर्ती गांवों में बड़ी तादाद में अन्ना पशु हैं। बांदा (यूपी) की सीमा में रहने वाले किसान अक्सर इन गायों के झुंड को एमपी की पन्ना सीमा में खदेड़ देते हैं।

leteमौका मिलते ही एमपी के किसान इन गायों को यूपी की तरफ हांक देते हैं। जिस तरफ ग्रामीणों की संख्या कम होती है, सामने वाले डरा धमका कर भगा देते हैं। यह स्थिति किसी दिन बड़े विवाद की वजह बनेगी।

यूपी- एमपी प्रांतो के किसानों के बीच गौवंशों "डे नाइट" मैच !
“Day Night” match between the farmers of UP-MP provinces

जब भी गायों को मध्य प्रदेश की घाटी में यूपी के किसान हांकते हैं तो एमपी के किसान झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। अंतिम वक्त में फसल बचाने के लिए खेत में फिर से चारों तरफ झाड़ियां व कंटीले तार की बाड़ लगा रखी है। माड़िया डाल दिन-रात खेत में ही गुजार रहे हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- महिला किसान करेगी जैविक एवं उन्नतिशील खेती…

City News Uttar Pradesh

पति और बेटे द्वारा पीटे जाने से झुब्ध महिला होमगार्ड ने फांसी लगाकर की खुसकुशी

बांदा में दिल दहला देने वाली घटना : शादी की खुशियां मातम में बदली, शादी में आए भाई-बहन की यमुना में डूबकर मौत …

बांदा : भांजी की विदाई के बाद युवती ने खुद को फूंका, बचाने में पति भी झुलसा …

आयुक्त दिनेश सिंह शहर को बनायेंगे साफ और स्वच्छ, अब रात में भी होगी सफाई …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें नव मतदाताओं में भरा उत्त्साह

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़