26.4 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- महिला किसान करेगी जैविक एवं उन्नतिशील खेती…

 

विनोद मिश्रा

बांदा । एनआरएलएम के तहत गठित महिला समूहों को आजीविका सखी का पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें जैविक व उन्नतशील खेती के बारे में अवगत कराया गया। अंतिम दिन महिलाओं को बड़ोखर खुर्द व डिगवाही में प्रगतिशील बागवानी व खेती का भ्रमण कराया गया। प्रशिक्षण ले रही 34 महिलाओं को प्रमाण पत्र दिए गए।


उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत शहर के एक होटल में आजीविका सखियों को पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया गया। इस मौके पर ट्रेनर डीआरपी कमल मिश्रा ने महिलाओं को मिट्टी की भिन्नता के बारे में बताया। मृदा परीक्षण, बीज शोधन के बारे में जानकारी दी। उन्हें प्रोजेक्टर के माध्यम से भी जैविक खेती की जानकारी दी गई। जैविक खाद, भू नाडेप, नाडेप, कंपोस्ट खाद, वर्मी कंपोस्ट और निमास्त्र, ब्रह्मासत्र, आगनास्त्र निर्माण के बारे में जानकारी दी। डीआरपी जगमोहन लाल ने श्री विधि व स्वी विधि से धान और गेहूं की बुआई कर पैदावार अधिक होने के बारे में बताया। पशु पालन, उनमें होने वाले रोग तथा खानपान के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण के समापन पर जिला मिशन प्रबंधक राकेश कुमार ने कृषि और पशुपालन से आत्मनिर्भर बनने के तौर-तरीके बताए। प्रतिभागियों को बड़ोखर खुर्द में प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह की बगिया और डिगवाही गांव में समूह की महिला कमलेश के यहां का भ्रमण कराया गया। महिलाओं को जैविक खाद, पशुपालन, पौध क्यारी को दिखाया गया। प्रशिक्षण समापन के दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र के साथ एक एक बैग और यात्रा भत्ता दिया गया। इस इस मौके पर डीएमएम निखा सचान, शालिनी जैन, प्रवीण कंचनी, धर्मेंद्र जायसवाल, डीआरपी अशोक राज, बीआरपी के अलावा बबेरू ब्लाक से 13, महुआ से 7 और तिदवारी से 14 महिलाओं ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।


( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा मे निकली ‘ऐतिहासिक बाइक तिरंगा यात्रा’: गूंजा ‘भारत माता’ की जय

City News Uttar Pradesh

डीएम-एसपी ने कारागार का किया औचक निरीक्षण : मुख्तार के बैरक की गहनता से हुई जांच

City News Uttar Pradesh

बांदा प्रशासन रहे सावधान : कानून व्यवस्था का सवाल बन सकती है खाद !

City News Uttar Pradesh

पुलिस दरवाजा खट खटाती रही और अंदर एमआर ने खुद को मार ली गोली, फेसबुक पर लिखा गुड बाय, सुसाइड नोट में लिखा एक लड़की और दो दोस्तों का नाम

City News Uttar Pradesh

आयुक्त एवं डीआईजी नें संपूर्ण समाधान दिवस का किया औचक निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

बादलों एवं कोहरे नें सूर्य देव को पछाड़ा,नहीं दे पाये दर्शन, ठंड ने बढ़ाई कंपकंपी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़