28.8 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बांदा में दिल दहला देने वाली घटना : शादी की खुशियां मातम में बदली, शादी में आए भाई-बहन की यमुना में डूबकर मौत …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शादी के दिन खुशियां उस वक्त मातम में तब्दील हो गईं जब अचानक दुल्हन के भतीजे-भतीजी की मौत खबर आई। यह दुखद खबर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए प्रत्येक व्यक्ति के लिए दिल दहला देने वाली थी। दरअसल, मौसी की शादी के दिन यमुना नदी में भाई-बहन नहाने के लिए जहां गहराई में जाने से वे दोनों डूबने लगे और उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर शादी वाले घर में शहनाई की जगह मातम की स्थिति बन गई। स्वजन दोनों के शव देखकर बेहाल हैं। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर लिखा-पढ़ी की कार्रवाई पूरी कर रही है।


दिल दहला देने वाली घटना पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम मड़ौली कला की है। वहां जसपुरा कस्बे नांदा देव निवासी शिवमंगल की 15 वर्षीय पुत्री रचना व उसका 12 वर्षीय भाई मातादीन अपनी मौसी की शादी में शामिल होने स्वजन के साथ नाना भुल्ली निषाद के घर आए थे।

शुक्रवार रात पड़ोहरा गांव से बरात आनी थी। इससे घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। दोपहर में दोनों भाई-बहन घर व पड़ोस के बच्चों के साथ यमुना नदी नहाने गए थे। जहां दोनों भाई-बहन गहरे पानी में जाने से डूब गए। पास में नहा रहे ग्रामीणों को मामले की जानकारी हुई तो वह उन्हें बचाने के लिए कूदे। जब तक उन्हें किसी तरह ग्रामीणों ने खोजकर पानी से बाहर निकाला तब तक दोनों की सांसे थम चुकी थीं। स्वजन पुष्टि के लिए उन्हें चिकित्सकों के पास ले गए। जहां चिकित्सकों ने देखकर मृत घोषित कर दिया।


पैलानी थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों के शवों का पंचनामा कराया जा रहा है। बिलखते स्वजन को ढांढ़स बंधाने का प्रयास कर रहे हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ठंड बन गई है जुल्मी सितम : धूप भी गलन की खलनायकी को नहीं दे पाई मात

City News Uttar Pradesh

बच्चों के निवाले’ पर ‘डाका’ ? सरकारी स्कूल की ‘थाली’ हुई छोटी ? ‘मिड डे मील’ की खुली पोल ?

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक बृजभूषण के ‘तेवर’ से गरमाई सियासत: कहा- ज़रूरत पड़ी तो ‘मुख्यमंत्री’ को भी रोकेंगे

City News Uttar Pradesh

Banda : बुंदेलखंड में मुनाफे की मिठास घोलेगी हिमांचल की स्ट्राबेरी…

City News Uttar Pradesh

राजेश दीक्षित की अगुवाई में ‘बांदा से लखनऊ’ तक ‘हुंकार’: ‘वोट चोरी’ पर कांग्रेस का संग्राम !

City News Uttar Pradesh Desk

डीपीआरओ की कार्य निष्ठा “चुनरी में लागा दाग”: पंचायत अधिकारियों पर शामत की गाज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़