- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले का खनिज विभाग इन दिनों बालू खनन माफियाओं क़ो कोरोना महामारी की तरह नजर आ रहा है। डीएम आनंद सिंह के निर्देश पर खरा उतर रहा खनिज विभाग अवैध खनन औऱ परिवहन के मामले में माफियाओं के होश बिगाड़े है।कल देर शाम 33 ओवर लोड ट्रकों क़ो सीज कर वैधानिक कार्यवाई की गई।

खनिज अधिकारी सुभाष सिंह वर्तमान में अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ खुलकर बैटिंग कर रहे है। उनपर खनन माफियाओं की कोई फेंकी गेंद प्रभावित नहीं कर रही। तिलमिलायें खनन माफिया प्रदर्शन कर रहें हैं औऱ खनिज अधिकारी माफियाओं की हर गुगली गेंद पर चौका-छक्का जड़ देते हैं।

डे-नाइट के इस खेल में खनिज अधिकारी सुभाष सिंह की रणनीति के मुताबिक खनन निरीक्षक जीतेन्द्र, पुलिस के बड़े अफसरों के साथ कल देर शाम ग्राम कनवारा रोड पर आकस्मिक निरीक्षण किया। एक कतार से रफ्ता-रफ्ता निकल रहे 32 ओवरलोड ट्रक गिरफ्त में ले लिये। इन सभी क़ो सीज कर कोतवाली नगर की सुपुर्दगी में दे दिया गया।

इसी क्रम में एक बालू से ओवर लोड ट्रक कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में पकड़ सीज की कार्यवाई अमल में लाकर ट्रक क़ो थाने के हवाले कर दिया गया। कुल मिलाकर इन दिनों खनिज विभाग बालू माफियाओं के लिये खूंखार विलेन की भूमिका में अडिग सा हो गया है। अवैध परिवहन करने वाले लंबी-लंबी आहें भर रहें हैं।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
