26.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
बच्चों के निवाले' पर 'डाका' ? सरकारी स्कूल की 'थाली' हुई छोटी ? 'मिड डे मील' की खुली पोल ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

बच्चों के निवाले’ पर ‘डाका’ ? सरकारी स्कूल की ‘थाली’ हुई छोटी ? ‘मिड डे मील’ की खुली पोल ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। क्या सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों के हिस्से का भोजन भी अब कटौती की भेंट चढ़ रहा है? क्या सरकार की महत्वाकांक्षी मध्याह्न भोजन योजना में बच्चों को भरपेट और पौष्टिक भोजन देने के दावे सिर्फ कागजों तक सीमित रह गए हैं? बांदा जिले के खप्टिहा कलां स्थित प्राथमिक विद्यालय से सामने आए मामले ने इन सवालों को और गहरा कर दिया है।

बच्चों के निवाले' पर 'डाका' ? सरकारी स्कूल की 'थाली' हुई छोटी ? 'मिड डे मील' की खुली पोल ?विद्यालय प्रबंधन समिति और शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि करीब 100 बच्चों के लिए पूरे सप्ताह जितनी सब्जी भेजी गई है, उससे मानक के अनुसार भोजन तैयार करना संभव ही नहीं है। इस मामले ने अभिभावकों में भी नाराजगी पैदा कर दी है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चतुर सिंह तथा मध्याह्न भोजन व्यवस्था देख रहे शिक्षक हनुमान सिंह, रेणुका तिवारी और शालिनी गुप्ता ने बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से एक सप्ताह के लिए केवल 22 किलो आलू, दो किलो बैंगन, डेढ़ किलो टमाटर, डेढ़ किलो प्याज और 500 ग्राम कुंदरू भेजा गया।

बच्चों के निवाले' पर 'डाका' ? सरकारी स्कूल की 'थाली' हुई छोटी ? 'मिड डे मील' की खुली पोल ?उनका कहना है कि विद्यालय में करीब 100 छात्र पंजीकृत हैं और इतनी कम मात्रा में पूरे सप्ताह मानक के अनुरूप भोजन उपलब्ध कराना संभव नहीं है। रसोइयों ने भी कहा कि उन्हें जितनी सामग्री मिलती है, उसी के अनुसार भोजन बनाना उनकी मजबूरी है। मामले से अभिभावकों में रोष है। उनका कहना है कि यदि बच्चों को पर्याप्त और पौष्टिक भोजन नहीं मिलेगा तो मध्याह्न भोजन योजना का उद्देश्य कैसे पूरा होगा।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दीपा नें कुपोषण से बच्चों को बचाने का पढ़ाया पाठ : कीटों का किया वितरण

City News Uttar Pradesh

होली के पहले दिन जमकर चला रंग: नशे की तरंग में मटन एवं चिकन का भी दिखा धमाल

अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो कुंतल लहन नष्ट, 165 लीटर कच्ची शराब हुई बरामद

City News Uttar Pradesh

Banda-जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर युवाओं कांग्रेस की सदस्यता की ग्रहण…

City News Uttar Pradesh

डीएम नें कहा “जय माता दी”: नव दुर्गा महोत्सव में व्यवस्थायें रहेंगी दुरुस्त

City News Uttar Pradesh

माफिया मुख्तार अंसारी से ईडी ने दागे कई सवाल, पूछा- दबंगई के बल पर कितने सरकारी ठेके लिए, जवाब में- इधर-उधर देखता रहा मुख्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़