City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda- मंडल में पुलिस के हत्थे चढ़े 50 वारंटी एंव 50 वांछित…

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में एक सप्ताह के विशेष अभियान में 50 वांछित अभियुक्त और 22 वारंटी गिरफ्तार किए गए। उधर, एक पखवाड़े में चारों जिलों बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा में 14,446 वाहनों की चेकिंग में 5894 वाहनों का चालान किया गया। 47 वाहन सीज किए गए। इस दौरान 14 लाख 23 हजार 750 रुपये समन शुल्क वसूला गया।

चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायणा के निर्देश पर 12 से 20 दिसंबर तक चले धरपकड़ अभियान में चारों जनपदों में 50 वांछित आरोपी गिरफ्तार किए गए। हालांकि, मंडल में इस समय 105 वांछित आरोपी हैं। इसी तरह 22 वारंटी पकड़े गए। मंडल में 52 वारंटी बताए गए हैं। बांदा में 15 वांछित और 14 वारंटी गिरफ्तार हुए। हमीरपुर में पांच वांछित अभियुक्त पकड़े गए। चित्रकूट में 16 में 8 वांछितों की गिरफ्तारी हुई। महोबा में 35 में 22 वांछित और 18 में 8 वारंटी धरे गए। 6 से 20 दिसंबर तक चले वाहन चेकिंग अभियान में चारों जनपदों में 14,446 दो पहिया और चार पहिया वाहनों की चेकिंग हुई। इनमें 5894 का चालान तथा 47 को सीज किया गया। 14,23,750 रुपये समन शुल्क वसूला गया। बांदा में 1312 दो पहिया वाहनों का चालान और 15 सीज हुए।

इस दौरान 3,93,600 रुपये जुर्माना वसूला गया। 81 चार पहिया वाहनों से 40,500 रुपये जुर्माना लिया गया। हमीरपुर में 1633 दो पहिया वाहनों से 8500 रुपये और 271 चार पहिया वाहनों के चालान में चार हजार रुपये की वसूली हुई। महोबा में 1065 दो पहिया वाहनों का चालान और 11 को सीज किया गया। 63,900 रुपये जुर्माना लिया। 67 चार पहिया वाहनों का चालान कर 84,100 रुपये जुर्माना किया। चित्रकूट में 1386 दो पहिया वाहनों का चालान और 18 सीज किए गए। 7,28,950 रुपये जुर्माना वसूला। चार पहिया वाहनों में 79 का चालान और 3 सीज हुए। 1,00,200 रुपये जुर्माना वसूला गया। आईजी सत्यनारायणा ने बताया कि वांछितों की गिरफ्तारी और वाहनों की चेकिंग अभियान चलता रहेगा।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश द्वारा संभावित बाढ़ और राहत तैयारियों की समीक्षा : किया रेड एलर्ट

खबर का असर : खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार पर चला चाबुक

City News Uttar Pradesh

बांदा में कान्हा के स्वागत की धूम: मंदिरों और बाजारों में जन्माष्टमी की रौनक चरम पर

City News Uttar Pradesh

बांदा में कुपोषण की बहार : नहीं कम हो रहा कुपोषण का आंकडा़

City News Uttar Pradesh

महिलाओं की जिंदगी “गुलाब” सी महकाने वाली “गुलाबी गैंग कमांडर” संपत्त पर कानूनी संकट

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी पर भारी मड़ौली खुर्द अवैध बालू खनन माफिया विवेक एवं संतोष ?प्रशासन खामोश ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़