26.5 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
भीगी फसल देख बुझ गई जिंदगी: प्रकृति की मार से टूटा अन्नदाता !
उत्तर प्रदेश

भीगी फसल देख बुझ गई जिंदगी: प्रकृति की मार से टूटा अन्नदाता !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। एक ‘हृदयविदारक’ खबर सामने आई है,जहां एक ‘किसान की जिंदगी’ उसकी ही आंखों के सामने उजड़ती फसल के बीच खत्म हो गई। शुक्रवार देर रात तेज बारिश और बिजली गिरने के दौरान खेत में मौजूद किसान की मौत हो गई। यह घटना केवल एक हादसा नहीं, बल्कि उस पीड़ा का आईना है, जिसे किसान हर मौसम के साथ झेलने को मजबूर है।

भीगी फसल देख बुझ गई जिंदगी: प्रकृति की मार से टूटा अन्नदाता !

नरैनी कोतवाली क्षेत्र के मोतियारी गांव निवासी 49 वर्षीय उद्रप्रताप उर्फ डब्लू ने अपनी आठ बीघा गेहूं की फसल काटकर खेत में ही रखी थी। मौसम साफ था, लेकिन अचानक बदले मौसम ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। शुक्रवार रात तेज बारिश शुरू हो गई। बिजली की कड़क और तेज हवाओं के बीच खेत में पड़ी पूरी फसल भीगने लगी। ग्रामीणों के मुताबिक उद्रप्रताप देर रात तक खेत के आसपास ही डटे रहे अपनी मेहनत को बचाने की कोशिश में।

भीगी फसल देख बुझ गई जिंदगी: प्रकृति की मार से टूटा अन्नदाता !

इसी बीच वह अचानक खेत में ही अचेत होकर गिर पड़े। आशंका जताई जा रही है कि वे बिजली की चपेट में आ गए। वहीं कुछ ग्रामीणों का कहना है कि फसल बर्बाद होते देख उन्हें गहरा सदमा लगा, जिससे दिल का दौरा पड़ा हो सकता है। सुबह जब उनके चचेरे भाई नरेंद्र खेत पहुंचे, तो उद्रप्रताप को अचेत अवस्था में पाया। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संदीप तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मौत बिजली से हुई या सदमे के कारण।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर नहीं बन पाई चौकी: जरूरत पर नहीं मिल पाती पुलिस की मदद

शासन की ओर टिकुर-टिकुर : कैसे होंगे स्कूल कूल- कूल …

City News Uttar Pradesh

नाबालिगों के हाथ में ‘ई-रिक्शा’ की स्टीयरिंग:आरटीओ विभाग ‘मौन’, रोज बढ़ रहे हादसे

City News Uttar Pradesh Desk

आचार संहिता लागू होते ही हटाए गए होर्डिंग, बैनर और पोस्टर

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश खफा : सेनेटरी नैपकिन इकाइयां क्यों हैं निष्क्रिय ? …

City News Uttar Pradesh

News : फौजी प्रेमी ने शादी से किया इनकार तो प्रेमिका पिया तेजाब,हुई मौत…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़