
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। पहाड़ी थाना क्षेत्र के अशोह गांव में भाजपा आपदा प्रबंधन के क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश गौतम के “खाली प्लॉट में हुए शक्तिशाली बम विस्फोट” ने पूरे “जिले को दहला” दिया है और “जिला प्रशासन को सकते में डाल” दिया है। यह महज “हादसा है या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश” है, इसे लेकर “कई गंभीर सवाल खड़े” हो गए हैं। पुलिस अब “हर पहलू से जांच” कर रही है कि कहीं यह “किसी आतंकी गतिविधि से जुड़ा मामला तो नहीं” है।
सबसे “बड़ा सवाल” तो यही है कि इतनी “बड़ी और खतरनाक विस्फोटक” गतिविधि भाजपा नेता के “अपने प्लॉट” में होती रही और वह “संज्ञानहीन” बने रहे, यह कैसे “संभव” है? यह तथ्य अपने आप में “प्रश्न” खड़ा करता है और “शक की सुई” को उनकी ओर “मोड़ते” हुए उन्हें भी “जांच के दायरे” में लाता है। पुलिस के जेहन में यह “शंका भी गहरी” है कि क्या दीपावली पर्व पर चित्रकूट के प्रसिद्ध दीपदान मेले, जहां लाखों श्रद्धालु जुटते हैं, वहां किसी आतंकी साजिश को अंजाम देने की यह पूर्व तैयारी तो नहीं थी ? क्या यहां बम बनाकर मेले में दहशत फैलाने की योजना थी? यह “बिंदु भी जांच” का “अहम हिस्सा” होना चाहिए।
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रयागराज से बम निरोधक दस्ता ने मौके पर पहुंचकर “जांच की और आसपास बिखरे बैटरी, तार, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस समेत अन्य संदिग्ध सामान को जांच के लिए कब्जे” में लिया है। धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि “धमाके में उड़े व्यक्ति” के पैर तो दूर बिखरे मिले, पर “सिर और धड़” का अब तक कोई “सुराग” नहीं मिला है। इस पूरी “साजिश का पर्दाफाश” करने के लिए भाजपा के पूर्व विधायक आनंद शुक्ला ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मामले की जांच “राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए” से कराने की मांग की है और “दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग” उठाई है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
