24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
ट्यूबवेल बंद, फसल चौपट: डीडीसी अरुण पटेल का बिजली विभाग को अल्टीमेटम, सात दिन में वोल्टेज ठीक करो वरना आंदोलन
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

ट्यूबवेल बंद, फसल चौपट: डीडीसी अरुण पटेल का बिजली विभाग को अल्टीमेटम, सात दिन में ‘वोल्टेज ठीक’ करो वरना ‘आंदोलन’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। धान की रोपाई के समय जिले के किसानों पर ‘लो वोल्टेज’ का कहर टूट पड़ा है। समस्या को लेकर जिला पंचायत सदस्य अरुण सिंह पटेल ने शुक्रवार को ‘बिजली विभाग’ के खिलाफ ‘मोर्चा खोल’ दिया।

ट्यूबवेल बंद, फसल चौपट: डीडीसी अरुण पटेल का बिजली विभाग को अल्टीमेटम, सात दिन में वोल्टेज ठीक करो वरना आंदोलनअरुण पटेल ने विद्युत अधीक्षण अभियंता बांदा को ज्ञापन देकर कहा कि बबेरू, बिसंडा, मुरवल, मर्का, जामू, मुसिवां, वीरा, कमासिन, ओरन, सिमौनी, समगरा और पखरौली उपकेंद्रों से जुड़े गांवों में महीनों से वोल्टेज 140-150 पर अटका है। किसानों की शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।

ट्यूबवेल बंद, फसल चौपट: डीडीसी अरुण पटेल का बिजली विभाग को अल्टीमेटम, सात दिन में वोल्टेज ठीक करो वरना आंदोलनजिला पंचायत सदस्य अरुण पटेल ने बबेरू और मुरवल पावर हाउस के एसडीओ से भी ‘सीधी बात’ की। उन्होंने कहा इस समय “एक-एक घंटे की बिजली कीमती” है। कम वोल्टेज से ट्यूबवेल ट्रिप कर रहे हैं। अगर 15 दिन में रोपाई नहीं हुई तो किसान बर्बाद हो जाएगा। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

ट्यूबवेल बंद, फसल चौपट: डीडीसी अरुण पटेल का बिजली विभाग को अल्टीमेटम, सात दिन में वोल्टेज ठीक करो वरना आंदोलनअरुण पटेल ने विभाग से मांग की कि सभी उपकेंद्रों की तत्काल जांच कर ट्रांसफार्मर का लोड बैलेंस और तारों की मरम्मत कराई जाए। साथ ही रोपाई सीजन तक 24 घंटे पर्याप्त वोल्टेज दी जाए। अरुण पटेल ने कड़ी चेतावनी दी की अगर 7 दिन में सुधार नहीं हुआ तो किसानों और जनप्रतिनिधियों के साथ बिजली विभाग कार्यालय का घेराव करूंगा। आंदोलन से होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित अधिकारियों की होगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

“प्रेमी-प्रेमिका” मंदिर में आशिकों का मेला हुआ गुलजार, प्रेम साधना की मांगी मन्नतें

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें शहर में “मेरी माटी मेरा देश” का फूंका विगुल: कार्यक्रम बना जन आकर्षण

City News Uttar Pradesh

डीएम “बांदा महोत्सव” को बनायेगी मनमोहक : समितियों का किया गठन

City News Uttar Pradesh

लघु सिंचाई विभाग में भ्रष्टाचार का नंगा नाच ! जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश ‘बोरिंग’ घोटाला पर सख्त !

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें यूपी के नये प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को दी बधाई

शासन के निर्देशन पर सड़क किनारे बने अवैध मकानों पर चला बुलडोजर

ब्रेकिंग न्यूज़