City News Uttar Pradesh
दांदौ पुल पर 'मौत का गड्ढा' ! हजारों वाहन खतरे में, क्या हादसे का इंतजार कर रहा विभाग ?
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

दांदौ पुल पर ‘मौत का गड्ढा’ ! हजारों वाहन खतरे में, क्या हादसे का इंतजार कर रहा विभाग ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। क्या बांदा में एक और बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है ? क्या सड़क और पुलों की मरम्मत अब किसी की जान जाने के बाद ही होगी ? ‘कमासिन-दांदौ राजमार्ग पर स्थित दादौ पुल का जॉइंट’ इन दिनों ‘मौत का गड्ढा’ बन चुका है ! लगातार ‘बारिश के बीच यह गड्ढा हर दिन और चौड़ा’ हो रहा है, लेकिन जिम्मेदार ‘विभाग की चुप्पी’ लोगों के ‘डर को और बढ़ा’ रही है।

दांदौ पुल पर 'मौत का गड्ढा' ! हजारों वाहन खतरे में, क्या हादसे का इंतजार कर रहा विभाग ?हजारों वाहन रोज इसी रास्ते से गुजर रहे हैं, फिर भी मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यह पुल कमासिन, बांदा और दांदौ घाट को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। प्रतिदिन इस रास्ते से हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। इनमें ट्रक, बालू डंपर, बसें, चारपहिया और दोपहिया वाहन बड़ी संख्या में शामिल हैं। पुल के जॉइंट पर बने गड्ढे से गुजरते समय वाहन असंतुलित हो रहे हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

दांदौ पुल पर 'मौत का गड्ढा' ! हजारों वाहन खतरे में, क्या हादसे का इंतजार कर रहा विभाग ?स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के कारण गड्ढा पहले से अधिक गहरा और चौड़ा हो चुका है। रात के समय और तेज बारिश के दौरान यह गड्ढा वाहन चालकों को दिखाई भी नहीं देता, जिससे दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। लोगों का आरोप है कि कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई प्रभावी मरम्मत नहीं कराई गई। स्थानीय लोगों ने शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल “दांदौ पुल के जॉइंट” की मरम्मत कराने की मांग की है। उनका कहना है कि “पुल जैसे संवेदनशील स्थान पर बना यह गड्ढा जनसुरक्षा के लिए गंभीर खतरा” है। यदि इसे तत्काल नहीं भरा गया तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

करोड़ों का जुर्माना अटका: वाहन स्वामियों से विभाग परेशान, अब गिरेगी लापरवाहों पर गाज

आवास योजना पर ‘सरकारी ताला’ : छत का ‘सपना’ फाइलों में दफन, वादों की इमारत ढही ?

Banda : डीएम आनंद नें शराब विक्रेताओं पर कसी लगाम, नक़ली बेची तो कठोर अंजाम …

Banda : बांदा में ग्राम पंचायतों का चुनाव, रच दिया गया इतिहास ! …

स्वच्छता की क्रांति बनी ‘कबाड़’ : नैपकीन इकाइयां बनीं शोपीस, मशीनें खा रहीं जंग !

City News Uttar Pradesh

बालू खदान अमलोर खंड आठ बन गया है महाचोर : प्रशासन कब तक रहेगा खामोश !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़