- विनोद मिश्रा
बांदा।अपनी चुनावी रणनीति के तहत भाजपा वैश्विक महामारी कोरोनाको भी अपना हथियार बनायेगी। इसके लिये व्यापक रणनीति बन गई है। कोरोना से मुक्ति दिलाने के लिए भाजपा 15 जुलाई तक चार अभियान चला रही है। सेवा ही संगठन है के तहत वैक्सीनेशन ड्राइव योजना अभियान की शुरुआत की गई। जिले में सभी 16 मंडलों में पंजीयन केंद्र बनाकर आमजन को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सीएचसी व पीएचसी को भाजपा पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा गोद लिया गया है।

इस संदर्भ में एक होटल में लगाए गए शिविर का कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह व आइजी के. सत्यनारायण ने शुभारंभ किया।
जिला कार्यालय में इसको लेकर बैठक हुई। इसमें निर्णयके अनुसार वैक्सीनेशन ड्राइव योजना अभियान का जिला संयोजक उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी को बनाया गया । जनप्रतिनिधियों द्वारा सीएचसी व पीएचसी को गोद लेने के अभियान की जिम्मेदारी महामंत्री संजय सिंह को दी गई है। पोस्ट कोविड सेंटर संचालन अभियान का जिला संयोजक मनोज पुरवार व सरकारी योजना लाभार्थी अभियान की जिम्मेदारी पंकज रैकवार को सौंपी गई है।

– सभी स्वास्थ्य केंद्र लिए गए गोद
जिले के सभी सीएचसी व पीएचसी को भाजपा के विधायक, सांसद, चेयरमैन, बोर्डों के सदस्य व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा गोद लिया गया है। सीएचसी जसपुरा को जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, पीएचसी मटौध को महोबा हमीरपुर तिदवारी सांसद कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सीएचसी बबेरू और पीएचसी बिसंडा को बांदा चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल, पीएचसी कमासिन को बबेरू विधायक चंद्रपाल कुशवाहा, स्योढ़ा पीएचसी को सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी सीएचसी विधायक राजकरण कबीर, पीएचसी तिदवारी को विधायक बृजेश कुमार प्रजापति द्वारा गोद लिया गया है।

भाजपा दक्षिणी मंडल ने एक होटल में मेगा कैंप लगाया । शुभारंभ कमिश्नर दिनेश सिंह, आइजी के. सत्यनारायण व जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद और धर्मेंद्र त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया। तीन सौ लोगों ने वैक्सीन लगवाने के लिए पंजीयन कराया। सीएमओ डा. एनडी शर्मा, मनोज जैन, राजकुमार राज, आशुतोष तिवारी, मनोज पुरवार, रजत सेठ, दिलीप गुप्ता, इंद्रजीत राजपूत आदि मौजूद रहे।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )



![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
