- विनोद मिश्रा
बांदा। बहुचर्चित बालू माफिया चित्रकूट -हमीरपुर एंव महोबा के निवर्तमान एमएलसी रमेश मिश्रा नें भाजपा से टिकट के लिये गणेश परिक्रमा और वशीकरण शुरू कर दिया है। अब जनता को इंतजार है की मुख्य मंत्री योगी जी क्या इस कथित बालू माफिया को टिकट देंगे या इस पर अपना बुलडोजर तानेगे। एमएलसी चुनाव की प्रक्रिया 15 मार्च से शुरू होनी है।

आपको रमेश मिश्रा का कुछ इतिहास बता दें। बतौर एमएलसी मौरंग के अवैध खनन के मामले में यह सीबीआई की रडार में आये। उन्हें कई बार तलब कर सीबीआई बयान ले चुकी है। और तो और छापेमारी के बाद एमएलसी और महिला आईएएस समेत 11 लोगों के खिलाफ सीबीआई मुकदमा भी पहले ही दर्ज कर चुकी है। इस दौरान इनके बीजेपी में जाने पर हमीरपुर के सपा दिग्गज सकते में थे।

अखिलेश यादव की सरकार में आईएएस बी.चन्द्रकला की 15 अप्रैल 2012 को हमीरपुर में डीएम के पद पर तैनाती हुई थी। ये जून 2014 तक यहां डीएम रही है। इनके समय बिना ई-टेडरिंग के 49 पट्टे मौरंग खनन के लिए जारी हुए थे। बाद में दस और पट्टे जारी किए गए थे। हमीरपुर जिले में मौरंग के सर्वाधिक पट्टे एमएलसी रमेश मिश्रा और उनके भाई दिनेश मिश्रा, बबलू उर्फ अम्बिका को दिए गए थे। बताते है कि शुरुआत में सीबीआई ने महिला आईएएस के यहां छापेमारी कर दस्तावेज कब्जे में लिए थे।
एमएलसी और महिला आईएएस समेत 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई थी। कुछ साल पहले सीबीआई ने एमएलसी रमेेश मिश्रा, तत्कालीन डीएम बी.चन्द्रकला, गायत्री प्रजापति, तत्कालीन खनिज अधिकारी, संजय दीक्षित, रामऔतार व रिटायर्ड खनिज लिपिक रामआसरे समेत 11 लोगों के खिलाफ छापेमारी करने के बाद एफआईआर दर्जकर बयान एंव धन जब्त किया था !

अब रमेश मिश्रा फिर से एम एल सी चुनाव में टिकट की तमन्ना में मुख्यमंत्री सहित कई भाजपा के प्रदेश प्रभारी के अलावा भी बरिष्ठ नेताओं से मिल चुके है। देखना होगा योगी जी अपनी स्वच्छ साख बचा पाते है या रमेश मिश्रा के वशीकरण के कायल होते है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
