- विनोद मिश्रा
बांदा। पति और बेटे द्वारा पिटाई से झुब्ध महिला होमगार्ड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके और पुलिस में सनसनी है। बताते है कि दो दिन पूर्व बेटे ने पचास हजार रुपये की मांग की थी, मना करने पर बेटे और पति ने मिलकर पिटाई की थी। उस दौरान पीड़ित महिला होमगार्ड की तहरीर पर पति पर शांति भंग की कार्यवाही की गई थी।

मामला तिंदवारी थाना क्षेत्र के ग्राम बहिंगा के मजरा सहिंगा का है, यहां की 55 वर्षीय महिला होमगार्ड जमुना देवी पत्नी जगजीत विश्वकर्मा ने मंगलवार सुबह करीब 11 बजे कमरे में रस्सी का फंदा गले में डाल फांसी लगा ली। कुछ समय बाद पहुँचे पति जगजीत विश्वकर्मा ने उसे मरा देख चौकीदार को सूचना दी। आपको बता दे कि महिला होमगार्ड ड्यूटी शहर कोतवाली में करती थी। उसके तीन बेटे शिवजीत, अमरजीत व सत्यजीत और चार बेटियां हैं। इंस्पेक्टर के मुताबिक दो दिन पूर्व पति के खिलाफ विवाद की तहरीर लाई थी, जिस पर 151 की कार्यवाही की थी।

दूसरी ओर ग्रामीणों के मुताबिक दो दिन पूर्व रविवार को बेटे अमरजीत ने माँ जमुना देवी से पचास हजार रुपये की मांग की थी, न देने पर अमरजीत और पति जगजीत विश्वकर्मा ने मिलकर जमुना देवी की पिटाई कर दी थी। पीड़ित होमगार्ड की तहरीर पर पुलिस ने पति जगजीत का 151 में चालान किया था। वहां से सोमवार को छूट कर आये पति और बेटे ने फिर रात में विवाद किया। जिससे झुब्ध होकर जमुना देवी ने मंगलवार सुबह फांसी लगा ली।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
