City News Uttar Pradesh
नशे में स्वास्थ्य व्यवस्था: अस्पताल बना शराबी अड्डा, धुत कर्मचारी पर गिरी गाज
उत्तर प्रदेश

नशे में स्वास्थ्य व्यवस्था: अस्पताल बना शराबी अड्डा, धुत कर्मचारी पर गिरी गाज

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले के “स्वास्थ्य तंत्र” की “साख” उस वक्त “सवालों के घेरे” में आ गई जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा से एक “बेहद शर्मनाक” मामला सामने आया। यहां तैनात वार्ड बॉय का “ड्यूटी के दौरान शराब पीते” और अधिकारियों से “बदसलूकी” करते “वीडियो वायरल” हुआ। इससे पूरे “सिस्टम में हड़कंप” मच गया। यह घटना न केवल अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्न है,बल्कि मरीजों की सुरक्षा और उपचार व्यवस्था को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करती है।

नशे में स्वास्थ्य व्यवस्था: अस्पताल बना शराबी अड्डा, धुत कर्मचारी पर गिरी गाज

सूत्रों के अनुसार, वार्ड बॉय सुशील कुमार का 10 अप्रैल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया,जिसमें वह ड्यूटी के दौरान नशे की हालत में दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह अधिकारियों के साथ अमर्यादित व्यवहार करता नजर आता है, जिससे अस्पताल की अनुशासन व्यवस्था पर प्रश्न चिंह खड़ा हो गया।

नशे में स्वास्थ्य व्यवस्था: अस्पताल बना शराबी अड्डा, धुत कर्मचारी पर गिरी गाज

मामले ने जैसे ही तूल पकड़ा, शासन स्तर पर तुरंत सख्त रुख अपनाया गया। अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित कुमार घोष ने इस पूरे प्रकरण का संज्ञान लेते हुए पहले संबंधित कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन तय समय में जवाब न मिलने पर उन्होंने तत्काल निलंबन के निर्देश जारी कर दिए। इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बिना देर किए वार्ड बॉय को निलंबित कर दिया। मामले की गहराई से जांच के लिए समिति गठित कर दी गई। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर अनुशासनिक कार्रवाई तय होगी।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक प्रकाश ने विराट दंगल में की शिरकत: बोले- कुश्ती हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा

City News Uttar Pradesh

होली स्पेशल: बाजार में पटाखे वाले गुलाल और मोदी -योगी मुखौटे की धूम

City News Uttar Pradesh

विकास कार्यों को मिली रफ्तार: लोक निर्माण विभाग की योजनाओं को दी गई अंतिम मंजूरी

City News Uttar Pradesh

नगर पालिका बांदा अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग और अतर्रा अनुसूचित जाति महिला को आरक्षित !

City News Uttar Pradesh

बेजुबानों को जिंदा दफनाने का मामला, लोगों का फूटा गुस्सा, सड़क पर लगाया जाम, डीएम ने जांच कमेटी की गठित

City News Uttar Pradesh

धनतेरस पर बांदा में सजा करोड़ों का बाजार: जम कर बिक्री की आस

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़