City News Uttar Pradesh
पढ़ाई की सलाह बन गई काल : छात्रा नें रुसवाई कर दे दी जान
उत्तर प्रदेश

दुष्कर्म के आरोप पर क्षुब्ध युवक ने की खुदकुशी : दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

  • विनोद मिश्रा

बांदा। महिला रिश्तेदार की ओर से दुष्कर्म का आरोप लगानें से क्षुब्ध युवक ने जहर खाकर अपनी इह लीला समाप्त कर ली। मृतक की मां ने कोतवाली में रिश्तेदार महिला व तांत्रिक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व मानसिक रूप से प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मां रम्मी ने तहरीर में कहा है कि अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के लाल थोक निवासी विजय कुमार (38) मजदूरी करता था।

दुष्कर्म के आरोप पर क्षुब्ध युवक ने की खुदकुशी : दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Angered youth commits suicide over rape allegation: report filed against two

शनिवार शाम सात बजे के करीब वह नरैनी रोड स्थित गली के अंदर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। मां ने बताया कि परिवार की एक महिला के पेट में गांठ है। काफी दिनों से उसका इलाज एक तांत्रिक कर रहा है। वह तांत्रिक रात में घर में रुकता है, जिस पर विजय ने आपत्ति जताई थी। कई बार इसका विरोध भी किया। उसके विरोध करने पर महिला ने विजय पर दो बार छेड़खानी का आरोप लगाया।


कार्रवाई न होने पर दो दिन पहले 13 अक्तूबर को महिला ने विजय पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर ऑनलाइन पुलिस पोर्टल में शिकायत की थी। शनिवार दोपहर पुलिस जांच करने घर आई, तब विजय मजदूरी के लिए गया था। जब उसे पता चला, तो आहत होकर उसने खुदकुशी कर ली। विजय कुमार एक माह बाद ही पिता बनने वाला था। उसकी पत्नी सावित्री आठ माह की गर्भवती है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : स्वास्थ विभाग घर-घर तलाश करेगा, ‘कहां छुप गये हो कठोर’ …

City News Uttar Pradesh

गणपति शताब्दी महोत्सव के लिये गणेश भवन सजकर तैयार: विभिन्न कार्यक्रमों की होगी धूम

City News Uttar Pradesh

यूपी : सीएम योगी आदित्यनाथ का अफसरों को स्पष्ट निर्देश- गरीबों की झोपड़ी, घर या दुकानों पर ना चलाएं बुलडोजर

City News Uttar Pradesh

बांदा : भाजयुमो ने शुरू किया चियर फोर इंडिया ओलंपियन अभियान …

City News Uttar Pradesh

महिला सम्मान पर ‘सियासी बवाल’: राष्ट्रपति तक पहुंचा ‘सपा महिला सभा’ का ‘आक्रोश’

City News Uttar Pradesh

जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद नें बांदा -लखनऊ नई बस सेवा का किया शुभारंभ

ब्रेकिंग न्यूज़