City News Uttar Pradesh
झांसी-मानिकपुर रेल पटरी पर रखा मिला सीमेंटेड पोल: पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
उत्तर प्रदेश

झांसी-मानिकपुर रेल पटरी पर रखा मिला सीमेंटेड पोल: पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा टल गया। महोबा स्टेशन से करीब 30 किमी आगे रेल पटरी पर सीमेंटेड खंभा रखा मिला। लोको पायलट की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। पटरी पर खंभा रखने की शरारत जानवर चरा रहे युवक ने की थी। पुलिस ने हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार की दोपहर करीब दो बजे झांसी स्टेशन से चलकर प्रयागराज जा रही पैसेंटर ट्रेन महोबा स्टेशन से आगे बढ़ी। तभी 30 किलोमीटर आगे थाना कबरई के रैवारा गांव के पास रेल पटरी पर बड़ा सीमेंटेड खंभा रखा मिला। लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को रोक दी और कंट्रोल रूम को सूचना दी।

झांसी-मानिकपुर रेल पटरी पर रखा मिला सीमेंटेड पोल: पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ व स्थानीय थाना कबरई पुलिस मौके पर पहुंची और पत्थर अलग कराया। पास में जानवर चरा रहे किशोर को हिरासत में लेकर पूछतांछ की गई। 16 वर्षीय किशोर ने बताया कि वह रेल पटरी किनारे जानवर चरा रहा था। उसने खेल-खेल में पटरी पर पास में पड़े सीमेंटेड खंभे को रख दिया था। रेल पथ निरीक्षक राजेश कुमार की तहरीर पर कबरई पुलिस ने रेलवे एक्ट व ट्रैक पर पत्थर रखकर संकट पैदा करने की बीएनएस धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

झांसी-मानिकपुर रेल पटरी पर रखा मिला सीमेंटेड पोल: पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि रेल पटरी पर खंभा रखने की शरारत किशोर ने की थी। उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। उत्तर-मध्य रेलवे के झांसी के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि पशु चरा रहे किशोर ने ट्रैक के किनारे लगे फेंसिंग का पिलर तोड़कर रख दिया था। जिसे हटवा दिया गया, कोई ट्रैनें प्रभावित नहीं हुईं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश नें पीएम मोदी से जुड़ने की बताई तकनीकि : नमो ऐप अपनाने की किया अपील

City News Uttar Pradesh

हाथरस जा सकते हैं राहुल गांधी : भगदड़ में घायल पीड़ितों से करेंगे मुलाकात, बांटेंगे दुख-दर्द

दीपावली के पटाखों का कहर : पिछले वर्ष से तीन गुना बढ़े सांस के रोगी !

City News Uttar Pradesh

राइफल क्लब मैदान को ‘बेचने’ की साजिश: खिलाड़ियों ने प्राधिकरण को ‘ललकारा’

City News Uttar Pradesh

प्रेम रोग में मिली मौत : प्रेम‍िका से म‍िलने पहुंचे प्रेमी को घर वालों ने पीटा, उड़ गये प्राण पखेरू

ठंढ़े बस्ते में पड़ा करोड़ों के घोटाले का मामला गर्म : जांच टीम बांदा आकर समझ रही मर्म

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़