24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में बाघ का मिला कंकाल, डीएनए टेस्ट के लिए वन विभाग ने भेजा नमूना
उत्तर प्रदेश

पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में बाघ का मिला कंकाल, डीएनए टेस्ट के लिए वन विभाग ने भेजा नमूना

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बुंदेलखंड के विश्व विख्यात पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में एक और बाघ की मौत हो गई। प्रबंधन को कई दिनों बाद गुरुवार को झाड़ियों के बीच में कंकाल मिला है। बाघ या तेंदुए की पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराई जा रही है। इस वर्ष में पार्क में तीसरे बाघ की मौत हुई है।


वनराज यानी बाघ (टाइगर) के लिए पन्ना टाइगर रिजर्व की पूरी दुनिया में शोहरत है। बाघों के अलावा यहां गिद्ध व अन्य तमाम दुर्लभ जीव-जंतु संरक्षित हैं। वन विभाग इनका संरक्षण और देखभाल कर रहा है। बाघों को बचाने और उन पर लगातार नजर रखने के लिए इसी वर्ष जीपीएस कालर लगाए गए हैं।

पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क में बाघ का मिला कंकाल, डीएनए टेस्ट के लिए वन विभाग ने भेजा नमूना
Tiger skeleton found in Panna Tiger Reserve Park, forest department sent sample for DNA test

तमाम कवायद के बाद भी बाघों की असमय मौत थम नहीं रही। यह कंकाल पार्क के अकोला बफर क्षेत्र की बांधी कलां बीट में मिला है। पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि बाघ जैसे जीव की हड्डियां मिली हैं। यह बाघ या तेंदुआ हो सकता है, लेकिन अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। अनुमान है कि 7-8 दिन पूर्व इसकी मौत हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं कि शव नर का है या मादा का। कंकाल का रमपुरा गेट के पास दाह संस्कार कर दिया गया।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चेक बाउंस पर बड़ी कार्रवाई : आरोपी के घर कुर्की की नोटिस चस्पा, पुलिस ने कराई उद्घोषणा

पीएम मोदी का वादा : चित्रकूट मंडल के हर खेत और पेट को मिलेगा पानी !

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेस बानी ‘पैसेंजर’: रेलवे व्यवस्था पर उठे ‘सवाल’

City News Uttar Pradesh

देश को मिलेगा 29वां इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पीएम मोदी 20 अक्टूबर को करेंगे उद्घाटन …

City News Uttar Pradesh

क्या बालू पर छापे मार कार्यवाही,डीएम बंसल पर पड़ी भारी ?

City News Uttar Pradesh

स्वच्छ बांदा सुंदर बांदा : ब्रिज के नीचे बनेगा पार्क, राज्य मंत्री रामकेश नें किया शिलान्यास

ब्रेकिंग न्यूज़