28.1 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
खेत-तालाब योजना : कैसे हो तालाब खुदाई का काम, जब भ्रष्टाचार पर नहीं लगाम !
उत्तर प्रदेश

खेत-तालाब योजना : भ्रष्टाचार पर नहीं लगाम, कैसे हो तालाब खुदाई का काम !

  • शरद मिश्रा

बांदा। डीएम नगेंद्र प्रताप जिले में ज्यादा से ज्यादा पानी को संरक्षित कराने के लिये तालाबों की खुदाई को परेशान हैं, पर खुदाई के नाम पर “मलाई काटने” वाले अधिकारी अभी आपसी डील में ही उलझें हैं। इसके चलते लक्ष्य की प्राप्ति गति पर नहीं है। तालाब खुदाई का कार्य भ्रष्टाचार के शिकंजे में हैं। आधा अगस्त आने को है पर धरातलीय स्थितियां शर्मनाक एवं अफसोस जनक है। किसानों को सिचाई समस्या से निजात मिले इसके लिये तालाब खोदे जानें की योजना संचालित हैं। जिसमें खेत तालाब योजना व मनरेगा से खुदाई होनी है।

खेत-तालाब योजना : कैसे हो तालाब खुदाई का काम, जब भ्रष्टाचार पर नहीं लगाम !

जिलाधिकारी नगेंद्र ने पिछले दिनों खेत तालाब योजना की समीक्षा की तो उन्हें भी एहसास हो गया की प्रगति संबंधित “चपरकंजू” अधिकारियों एवं फील्ड कर्मचारियों के कारण नहीं हो पा रही। यह सभी किसानों से सौदा पटा रहें हैं। “एक हाथ दो एक हाथ लो” का चक्र चल रहा है। डीएम नें समीक्षाओ में तालाब खोदाई में तेजी लाने के निर्देश देते हैं औऱ लालची निकम्मे “एक कान से सुनते हैं, दूसरे कान से निकाल देते हैं”।

खेत-तालाब योजना : कैसे हो तालाब खुदाई का काम, जब भ्रष्टाचार पर नहीं लगाम !

हालत यह है की “सौदा पटने” को लेकर अभी लाभार्थियों के चयन का काम शेष है,जबकि यह योजना बेहद महत्वपूर्ण है। इससे आमदनी बढ़ेगी। डीएम नें विकास अधिकारी को निर्देश दे चुके हैं कि मनरेगा योजना के तालाबों की खोदाई में तेजी लायी जाए। बांदा में 103 का पिछला लक्ष्य ही अधूरा है।

डीएम नगेन्द्र ने मत्स्य आखेट पर लगाया प्रतिबंध: शिकार करने पर होगी सख्त कार्रवाई

डीएम नगेंद्र के यह भी निर्देश हैं की खेत तालाब योजना के लाभार्थियों को स्प्रिंकलर का लाभ दिलाया जाए। मत्स्य विभाग को इन तालाबों में मत्स्य पालन के निर्देश हैं। जुलाई के अंत तक 50 फीसद तालाबों की खोदाई का कार्य शुरू कराना था जो धरातल में फिलहाल असंभव साबित हो गया है है अगस्त आधा बीतने को है। उपनिदेशक भूमि संरक्षण कथित तौर पर कमाई के चक्कर में “लार टपकाते” ही दिख रहें हैं !

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट मंडल कड़ाके की ठंड की चपेट में : मौसम विभाग नें जारी किया अलर्ट

City News Uttar Pradesh

बांदा जेल का निरीक्षण : डीआईजी बोले दो टूक, मुख्तार की सुरक्षा में न हो चूक ! …

जलशक्ति मंत्री रामकेश की चित्रकूट में समीक्षा: अधिकारियों में हड़कंप, नहर का निरीक्षण

City News Uttar Pradesh

लोडर में लदा नीलगाय का तीन कुंतल मांस बरामद, दो लोग गिरफ्तार, एक मौके से भाग निकला

City News Uttar Pradesh

बेसिक स्कूलों में शिक्षकों की होगी रियल टाईम अटेंडेंस : मिड डे मिल की होगी डिजटल पंजिका

City News Uttar Pradesh

गजब की तैयारी बनों होशियार : बांदा खेल-कूद में अब बनायेगा “नवाब” ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़