City News Uttar Pradesh
विधायक विशम्भर का कंबल वितरण "राहत या राजनीति": जनता बोली- "बहुत देर कर दी हुजूर !"
उत्तर प्रदेश

विधायक विशम्भर का कंबल वितरण “राहत या राजनीति”: जनता बोली- “बहुत देर कर दी हुजूर !”

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। सर्दी अपने अंतिम चरण में है, लेकिन गरीबों के लिए राहत अब पहुंच रही है। बबेरू विधायक विशम्भर यादव ने शुक्रवार को अपने क्षेत्र के ग्राम अरवारी, चरका और औदहा में गरीब, असहाय और विकलांगों को कंबल वितरित किए। कार्यक्रम के दौरान ठिठुरते ग्रामीणों के चेहरे पर राहत तो दिखी, लेकिन साथ ही एक भाव भी था, “हुजूर, आते-आते बहुत देर कर दी !”

विधायक विशम्भर का कंबल वितरण "राहत या राजनीति": जनता बोली- "बहुत देर कर दी हुजूर !"

इस साल ठंड का प्रकोप जब चरम पर था, तब जरूरतमंदों को राहत की उम्मीद थी, लेकिन अब जब सर्दी अलविदा कहने को है, तब कंबल बंट रहे हैं। ग्रामीणों ने मदद के लिए विधायक को धन्यवाद दिया, लेकिन कई लोगों ने यह भी कहा कि अगर यह सहायता कुछ हफ्ते पहले मिल जाती तो ज्यादा फायदेमंद होता।

विधायक विशम्भर का कंबल वितरण "राहत या राजनीति": जनता बोली- "बहुत देर कर दी हुजूर !"

इस कार्यक्रम को विधायक विशम्भर यादव ने अपने फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी अपलोड किया, जिससे यह खबर तेजी से फैल गई। कुछ लोगों ने इसे एक लोकप्रियता बढ़ाने का प्रयास बताया, जबकि समर्थकों ने इसे विधायक की गरीबों के प्रति चिंता करार दिया।

विधायक विशम्भर का कंबल वितरण "राहत या राजनीति": जनता बोली- "बहुत देर कर दी हुजूर !"

इस मौके पर विधायक विशम्भर यादव ने कहा, “मेरा उद्देश्य जनता की सेवा करना है। ठंड में गरीबों को राहत देने के लिए यह कंबल वितरण किया गया है, और आगे भी ऐसी योजनाओं के माध्यम से मदद करता रहूंगा।” अब सवाल उठता है कि यह वास्तविक “सेवा का भाव था या एक राजनीतिक प्रचार रणनीति” ? कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रधान ललक यादव, आनंद यादव, राकेश यादव और पुत्तन सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी चुनाव 2022: चौथे चरण के लिए आज शाम छह बजे थमा चुनाव प्रचार, नौ जिलों की 59 सीटों पर 23 फरवरी को होगा मतदान गया

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश व डीएम अमित की ‘जोड़ी’ करेगी ‘कमाल’: सीएम योगी के ‘मिशन’ को मिलेगी रफ्तार

City News Uttar Pradesh Desk

काली मौत की डायन कस रही शिकंजा : पीड़ितों के इलाज के लिये बढ़ गई है चिंता

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील की अपील : बूथ की मजबूती में है जीत ! …

महोबा: पत्नी मायके से नहीं आई तो युवक ने ट्रेन के सामने कूद कर दे दी जान, मृतक के पिता ने लगाया हत्या का आरोप

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : देश में विकास की दूनी रफ्तार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़