City News Uttar Pradesh
शौहर की शर्त : साथ रहना है तो भाई और बहनोई से करो हलाला
उत्तर प्रदेश

शौहर की शर्त : साथ रहना है तो भाई और बहनोई से करो हलाला

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में तलाक और हलाला की अजीबोगरीब खबर है। शौहर ने पहली बार घर पहुंचकर तलाक दिया। इसके बाद दूसरी बार फोन पर तीन तलाक दिया। अब शर्त रखी है कि बड़े भाई और बहनोई दोनों से हलाला करोगी, तभी साथ रखूंगा धमकाया कि कहीं शिकायत की, तो जान से मार दूंगा। पीड़िता ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्रीनगर की युवती का निकाह 22 जुलाई 2015 को पैलानी थानाक्षेत्र के सबादा गांव निवासी अली मोहम्मद से हुआ था।

शौहर की शर्त : साथ रहना है तो भाई और बहनोई से करो हलाला
Husband’s condition: If you want to live together, do halala with brother and brother-in-law

ससुरालीजन दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते रहे। निकाह के सालभर के अंदर शौहर सऊदी कमाने चला गया। शौहर के जाते ही ससुरालियों ने प्रताड़ित और मार-पीटकर घर से निकाल दिया। करीब चार साल से पीड़िता मायका में है। जून 2022 को शौहर सऊदी से लौटा।

शौहर की शर्त : साथ रहना है तो भाई और बहनोई से करो हलाला
Husband’s condition: If you want to live together, do halala with brother and brother-in-law

अपनी भाभी और बहनोई को लेकर गायत्रीनगर पहुंचा, जहां गालीगलौज करते हुए बीवी को तीन तलाक कह दिया। दूसरे दिन फोन पर तीन तलाक दिया। अब शर्त रखी है कि दोबारा साथ रहना है तो बड़े भाई (जेठ) और बहनोई से हलाला करना होगा। धमकाया कि अगर कहीं शिकातय की तो जान से मार दूंगा। पीड़िता की तहरीर पर आरोपित पति, उसके बड़े भाई नूर मोहम्मद, जेठानी, बहनोई इसरत खान निवासी आलमपुर बबेरू के खिलाफ उत्पीड़न, गालीगलौज, धमकी और मुस्लिम महिला विवाह अधिकारों की सुरक्षा की धारा में एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम दीपा नें दाम्पत्य जीवन “हम बनें तुम बनें एक दूजे के लिये” रचा समारोह, गूंजी शहनाई

City News Uttar Pradesh

रोडवेज का ‘तानाशाही सिस्टम’: कैश नहीं तो ‘सफर’ नहीं, डिजिटल व्यवस्था बनी मज़ाक ?

City News Uttar Pradesh Desk

बांदा में “दिल” नहीं बन पा रहा “दिलदार” “रूठने” पर नहीं मनाने वाला “तारणहार हार” !

City News Uttar Pradesh

अखिलेश यादव ने नौजवानों से भी किया बड़ा वादा: आटा, डाटा और किसानों का पूरा कर्जा होगा माफ

पालिका अध्यक्ष मालती का “जनता” से संवाद: अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के आदेश

City News Uttar Pradesh

“है कोई माई का लाल”, जो पृथक बुंदेलखंड राज्य की भरे हुंकार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़