City News Uttar Pradesh
डीएम साहिबा 'गौ संरक्षण' में भ्रष्टाचार: कफन चोर अफसरों नें 50 करोड़ किये 'सांफ' ?
उत्तर प्रदेश

डीएम साहिबा ‘गौ संरक्षण’ में भ्रष्टाचार: कफन चोर अफसरों नें 50 करोड़ किये ‘सांफ’ ?

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डीएम साहिबा जिले में ‘गौ संरक्षण के नाम’ पर ‘पचास करोड़’ से ज्यादा एक साल में प्रशासनिक कफन खोरों नें हजम कर लिया ! गोवंश सड़कों पर पूर्व की भांति ‘विचरण’ कर रहें हैं। अपने औऱ दूसरों के लिये मौत का सबब भी बनते जा रहें हैं। गजब एवं बेशर्मी की बात यह पशुपालन विभाग के अभिलेखों में जिला अन्ना पशुओं से मुक्त हैं।

डीएम साहिबा 'गौ संरक्षण' में भ्रष्टाचार: कफन चोर अफसरों नें 50 करोड़ किये 'सांफ' ?

गोशालाओं में शत-प्रतिशत पशु संरक्षित हैं, जबकि हकीकत यह है कि हजारों पशु गांव व शहर की सड़कों पर अन्ना हैं। पशुओं की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। औऱ वह खुद भी दुर्घटना ग्रस्त होतें हैं जो भ्रष्टाचारियों के आंकड़ों औऱ निर्लज्जता को तमाचा है ! अनुमानतः चार साल में 60 करोड़ से अधिक खर्च होने के बाद भी यहां के लोगों को अन्ना पशुओं से निजात नहीं मिली है ! न ही सही मायनों में इन्हें संरक्षित किया गया है। सुनहरे आंकड़े दिखाए जा रहें हैं लेकिन हकीकत में सब कुछ “रेत के महल की तरह ढेर” है।

डीएम साहिबा 'गौ संरक्षण' में भ्रष्टाचार: कफन चोर अफसरों नें 50 करोड़ किये 'सांफ' ?

जिले में पशुओं के संरक्षण के लिए अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल सहित कान्हा गोशाला, कांजी हाउस, वृहद गो संरक्षण केंद्र स्थापित है। पशुओं के रख-रखाव सहित भरण पोषण के नाम पर प्रति वर्ष 15 से 20 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे है। पशुपालन विभाग का दावा है कि लक्ष्य के से अधिक अन्ना पशु गोसंरक्षण केंद्रों में संरक्षित है, लेकिन हकीकत इससे परे है। हजारों की संख्या में अन्ना मवेशी गांव व शहर की सड़कों पर छुट्टा धूम रहे है।

डीएम साहिबा 'गौ संरक्षण' में भ्रष्टाचार: कफन चोर अफसरों नें 50 करोड़ किये 'सांफ' ?

किसानों की फसल चट कर करने के साथ ही रात के समय यह वाहनों एवं अपने लिये दुर्घटना का सबब बने हुए है। मौजूदा समय में अधिकांश गोआश्रय स्थल खाली हैं। इक्का दुक्का ही पशु संरक्षित है। केयर टेकर यह कहकर गुमराह कर रहे है कि पशु चरने गए है। जब कि पशु पूरी तरह से छुट्टा है। रात के समय कुछ पशु चरकर खुद ही गोशाला आ जाते है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

चित्रकूट : पत्नी को लोहे की पटरी से इतनी बेरहमी से पीटा की तड़पकर चली गई जान, फरार पति को तलाश रही पुलिस

City News Uttar Pradesh

हाई कोर्ट के आदेश दरकिनार : तालाबों के भीटों पर अवैध कब्जे बरकरार

City News Uttar Pradesh

नारद मोह की लीला में कलाकारों का आकर्षक मंचन : र्शकों का मन मोहा

City News Uttar Pradesh

विधायक विशम्भर का हमला: ओवर लोडिंग के आगे प्रशासन नतमस्तक, सड़कों पर मौत !

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील को बदनाम करने की साजिश ! क्या सांसद कृष्णा का है हाथ ?

City News Uttar Pradesh

कांग्रेस क़ा महा जनसंपर्क अभियान : साकेत बिहारी फूंक रहे “जान” ! …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़