28.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : राम भक्तों की सरकार में हनुमान भगवान परेशान, नहीं मिला चोरी का सामान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राम भक्तों की सरकार मेंजिला मुख्यालय के निकट करिया नारा के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर से मुकुट व छत्र चोरी हुए एक माह हो गया,पर पुलिस इसके खुलासे में अंधेरे में तीर चलाते चलाते पस्त हो गई ! अभी तक घटना का खुलासा नहीं हो सका। जांच भी ठंडे बस्ते में डाल दी गई! चोरों के न पकड़े जाने से श्रद्धालुओं में जहां नाराजगी है ,वहीं पुलिस की किरकिरी हो रही है।


शहर कोतवाली क्षेत्र के केन नदी तट के नजदीक प्रसिद्ध करियानाला हनुमान मंदिर में चोरों ने 4 दिसंबर को वारदात को अंजाम दिया था। इसमें भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण व हनुमान जी के चांदी के मुकुट के साथ एक छत्र व दानपेटिका की नकदी आदि में हाथ साफ किया था। इसमें खास बात यह थी कि चोरों ने ताला तोड़ने की जगह उन्हें खोलकर घटना की थी। अगले दिन सुबह श्रद्धालुओं के मंदिर जाने पर मामले की जानकारी हुई थी। पुजारी राधेश्याम त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने चोरी की घटना का मुकदमा दर्ज किया था। शुरू में पर्दाफाश के लिए पुलिस ने सुरागरसी शुरू की थी, लेकिन बाद में पुलिस हाथ में हाथ रखकर बैठ गई। इससे घटना हुए 30 दिन का समय निकल गया। पुलिस अभी तक चोरों का पता लगाने में नाकामयाब है। मंदिर से चोरी हुए मुकुट व छत्र न मिलने से श्रद्धालुओं में पुलिस के प्रति नाराजगी है। श्रद्धालुओं का कहना है कि मंदिर की आस्था से जुड़ा मामला है। इसमें पुलिस को सक्रियता दिखाते हुए चोरों को पकड़ना चाहिए। सीओ सिटी आलोक मिश्रा कहते हैं की चोरी की घटना संदिग्ध है। इसमें किसी आपसी व्यक्ति का हाथ होना लग रहा है। शीघ्र चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जुए के अड्डे पर छापा, 8 गिरफ्तार, नकदी और वाहन जब्त

City News Uttar Pradesh

ब्लॉक प्रमुख अरविंद की “भीष्म प्रतिज्ञा’: प्यासे गांवों को ‘जब तक पानी नहीं, तब तक चैन नहीं’ !

Banda : रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से बड़े भाई की मौत, छोटा भाई गंभीर …

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल जनता में मथ रहे “विजय मथानी”

बुंदेलखंड के देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता निराश ! आशाओं पर हो गया तुषारापात !

City News Uttar Pradesh

बांदा में संभावित बाढ़: डीएम दुर्गा शक्ति ने अधिकारियों को किया रेड अलर्ट

ब्रेकिंग न्यूज़