- विनोद मिश्रा
बांदा। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार विवाहिता की मौत हो गई। जबकि उसका बहनोई घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपित चालक वाहन सहित घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस चालक का पता लगा रही है।
पैलानी कस्बे के ग्राम अदरी निवासी दिलशाद खां की 18 वर्षीय पत्नी अफसरी अपने बहनोई 25 वर्षीय तौकीर ग्राम मोहम्दाबाद जिला फतेहपुर के साथ इलाज कराने बिदकी कस्बे गई थी। वहां से रविवार देर शाम बाइक पर दोनों अदरी गांव जा रहे थे। रास्ते में चिल्ला थाना क्षेत्र के ग्राम पलरा के पास बहनोई ने किसी काम के लिए बाइक रोकी थी। इसी बीच पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर की उन्हें टक्कर लग गई। हादसे में विवाहिता अफसरी की मौके पर मौत हो गई। उसका बहनोई घायल हो गया।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर गई। जहां बहनोई का चिकित्सकों की देखरेख में उपचार चल रहा है। बहनोई ने बताया कि दो वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। पांच बहनों में वह तीसरे नंबर की है। हादसे से स्वजल बेहाल हैं। चिल्ला थाना प्रभारी गोपाल दुबे ने बताया कि जिस डंपर से दुर्घटना हुई है। उसका कोई नंबर नहीं नोट कर पाया है। डंपर व उसके चालक का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
(सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )


![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
