City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : कांग्रेस के रमेश चंद्र कोरी भाजपा, सपा और बसपा के लिये बन गये चिन्ता !

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी में बैंक के सेवा निवृत अधिकारी रमेशचंद्र कोरी के शामिल होने से भाजपा, सपा, बसपा तीनों दलों में जिला स्तर पर राजनीतिक बेचैनी फैल गई है! वर्ष 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव से जोड़कर उनकी ज्वाइनिंग को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित का यह राजनीतिक दावं माना जा रहा है।

राजनीतिक जानकार नरैनी विधान सभा के लिये रमेश कोरी को ‘तुरुप का पत्ता’ मान रहें हैं। इन सारी कवायदों के केंद्र बिंदु में जिले में कांग्रेस के राजनीतिक थिंक टैंक मानें जानें वाले पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री साकेत बिहारी मिश्रा का राजनीतिक शतरंज की बिसात मानी जा रही है।

और विधान सभा चुनाव में राजेश कोरी के माध्यम से वह नरैनी विधान सभा सीट पर “शह-मात” के माध्यम से कांग्रेस की जीत का परचम फहराना चाहते हैं, जिसके लिये उन्होनें राजनीतिक ताना-बाना अभी से बुनना शुरू कर दिया हैं।

आपको बता दें की जिले की नरैनी विधान सभा सीट अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित हैं। वर्तमान में यहां से भाजपा के राजकरण कबीर विधायक हैं। पिछले चुनाव में सपा यहां दूसरे स्थान पर थीं औऱ कांग्रेस तीसरे पर। इधर राजनीतिक विश्लेषक भाजपा के लिये दुखदाई पहलू की स्थिति में विधायक राजकरण कबीर को मानते हैं, क्योकिं बालू खनन में कथित उनकी अवैध संलिप्तता की खबरों ऩे उनकी राजनीतिक छवि को कथित तौर पर जार-जार एवं तार-तार कर दिया है! क्षेत्र में कबीर की राजनीतिक थू-थू की कथित स्थिति है! सच मानें तो भाजपा का जमीनी कार्यकर्ता नरैनी विधानसभा में अबकी भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के नाम की माला जप रहें हैं। वहां के कार्यकताओं के मन की बात में महेंद्र वर्मा ही समाये दिखते हैं।

इन्ही समीकरणो के बीच कांग्रेस में रमेश कोरी के पदार्पण नें भाजपा, सपा एवं बसपा का इस क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण गड्ड-मड्ड कर दिया हैं। कांग्रेस के रमेशचंद्र कोरी की अपने समाज में पकड़ के अलावा अपनी समाजसेवा एंव सरल मृदुभाषी होने के कारण सभी वर्गों में “अंखियों के नूर” जैसे हैं। चुनावी मैदान में भाजपा ऩे यदि कबीर को पुनः उतारा तो फिलहाल तो स्थिति यही मानी जा रही है की “कबीरा गायेगा नहीं रोयेगा”!

भाजपा महेंद्र वर्मा पर दावं आजमाती हैं तो उनके आगे भी कांग्रेस से रमेशचंद्र कोरी चुनाव में आते हैं तो वह जीत की राह में पहाड़ से कम साबित नहीं होगें। फिलहाल तो कांग्रेस के रमेश चंद्र कोरी नरैनी विधान सभा में राजनीतिक चरचा का विषय बने हुये हैं।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता : बच्चों नें किया आकर्षक प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh

महिला ने रास्ते में एम्बुलेंस में ही जन्मा बच्चा,जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित

वृद्धा आश्रम अव्यवस्थाओं का शिकार : न्यायिक अधिकारियों नें जाना हाल

वर्षों पुरानी ‘विरासत’ को ‘नया जीवन’ : पांच करोड़ से तैयार हो रही ‘आधुनिक लाइब्रेरी’

City News Uttar Pradesh

हत्या पर तीन दिन से नहीं उठा पर्दा : पुलिस की तीन जांच टीमों को नहीं लगा सुराग !

City News Uttar Pradesh

Banda : दुकानदार बेखौफ, न रेट सूची न ही निर्माण की तारीख, हो रही बिक्री ! …

ब्रेकिंग न्यूज़